- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News 7 Applications Of Building Permits Were Stopped Unnecessarily Suspended Two Draftsmen
बिल्डिंग परमिशन के 7 आवेदनों को बेवजह रोककर रखा, दो ड्राफ्ट्समैन को किया सस्पेंड
निगम की सख्ती... वसूली में पिछड़ने वाले 5 वार्ड प्रभारी निलंबित
भोपाल | नगर निगम प्रशासन ने बिल्डिंग परमिशन में लेटलतीफी बरतने पर दो ड्राफ्ट्समैन और वसूली में पिछड़ने वाले पांच वार्ड प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। सरिता कदम ने बिल्डिंग परमिशन के चार और साधु प्रसाद ने 3 आवेदनों को अपने कंसोल में रोक कर रखा था। कदम और साधु प्रसाद पिछले 17 साल से बिल्डिंग परमिशन में पदस्थ हैं। नगरीय विकास विभाग के आयुक्त पी नरहरि ने 24 जनवरी को ऑटोमैटेड बिल्डिंग परमिशन साफ्टवेयर (एबीपीएस) की समीक्षा की थी। इसमें यह बात सामने आई थी कि बिल्डिंग परमिशन के आवेदनों को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है। नरहरि ने इसको लेकर निगम प्रशासन को पत्र भी लिखा था। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सरिता कदम का मूल पद असिस्टेंट ड्राफ्ट्समैन है और साधौ प्रसाद का मूल पद ट्रेसर हैे।