- Hindi News
- National
- Manawar News Mp News 7 Children Caught In Chickenpox In Baramandal Team Conducts Survey
बरमंडल में 7 बच्चे चिकनपाॅक्स की चपेट में, टीम ने किया सर्वे
बरमंडल| ग्राम के मुख्य बाजार में बच्चों में चिकनपॉक्स फैलने से ग्रामीण चिंतित है। गांव में लगभग 7 बच्चे इसकी चपेट में अाए है।
सीएमएचओ डाॅ. एसके सरल, बीएमओ शीला मुजाल्दा काे इसकी सूचना देने के बाद स्वास्थ्य विभाग का दल गांव पहुंचा। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रकाश मारू व विभागीय कर्मचारी कन्नू मुकाती ने बताया प्रथम दृष्टया लगभग 7 बच्चे चिकनपॉक्स की चपेट में आए है। विभाग की एएनएम माया बर्मन व कर्मचारियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। बच्चों में बीमारी बिड़वाल के निजी विद्यालय के किसी बच्चे के माध्यम से वायरल इंफेक्शन के रूप में फैली है। जिसने अन्य बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल बच्चों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।