पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News 9 Villagers Reach Dhar Patidar Community Demands Cbi Probe Into Jyeti Murder Case

9 गांवाें से पाटीदार समाज के लाेग धार पहुंचे, ज्याेति हत्याकांड में सीबीअाई जांच की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाजजन ने कहा पुलिस लीपापाेती कर रही है, समाज में राेष है

जिल के 9 गांवाें से पाटीदार समाज के लाेग साेमवार काे धार पहुंचे। यहां उन्हाेंने एक ज्ञापन अपर कलेक्टर विजय राय काे साैंपा। इसमें अागर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के परसुलियाकलां गांव की पाटीदार समाज की बालिका ज्याेति पाटीदार की हत्या के मामले में सीबीअाई जांच की मांग की।

पाटीदार समाज के जिला उपाध्यक्ष मुकेश पाटीदार ने अधिकारी काे अवगत कराया कि ज्याेति 12वीं की छात्रा थी। उसके माता-पिता खेत पर गए थे। उसके घर पर ही मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जिंदा जला दिया गया था।

अाशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया हाेगा। स्थानीय पुलिस ने मात्र काॅल रिकॉर्डिंग के अाधार पर पड़ाेसी काे गिरफ्तार किया है। मामले में लीपापाेती की जा रही है। इससे पाटीदार समाज के राेष है। इसकी सीबीअाई जांच कराई जाए। दसई, बिछिया, लबरावदा, धामंदा, बिडवाल, कुमेडी, कडाेदकलां, तिरला, सुल्तानपुर, धार अादि जगह से लाेग पहुंचे। इनमें छगनलाल पाटीदार, सोहनलाल पाटीदार, मुकेश लाेंगरजी, अाेमप्रकाश मुकाती, जीवन पटेल, रवि चाैहान, विनाेद पटेल, संताेष चाैधरी, ईश्वरलाल केवलजी, रवि पाटीदार अादि माैजूद थे। समाज के लाेग।

धार. ज्योति हत्याकांड को लेकर अपर कलेक्टर काे ज्ञापन देते हुए पाटीदार समाज के लाेग।
खबरें और भी हैं...