अाेटला ताेड़ने की बात पर मारपीट की, केस दर्ज
धार | जिले के राजगढ़ में अाेटला ताेड़ने की बात पर कुछ लाेगाें ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। फरियादी दौलतराम पिता चम्पालाल परमार (38) निवासी ग्राम अमोदिया ने रिपाेर्ट दर्ज कराई कि ग्राम अमोदिया में उसके भाई जगदीश के घर के सामने अाेटला ताेड़ने की बात पर अाराेपियाें ने गालीगलाैज कर मारपीट की। पत्थर मारने से उसकी अांख में चाेट अाई। उसने जान से मारने की धमकी दी। राजगढ़ पुलिस ने अाराेपी नानू बाई पति नाना निवासी अमाेदिया के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया है।