- Hindi News
- National
- Manawar News Mp News Accused Of Marrying The Girl For 2 Years Raped Her For 5 Months
शादी का झांसा दे छात्रा से 2 साल तक किया दुष्कर्म, 5 माह का गर्भ ठहरा तो कराया अबॉर्शन
मनावर थानाक्षेत्र के गांव पांजरीया निवासी छात्रा के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दाे साल तक दुष्कर्म किया। इससे पीड़िता काे पांच माह का गर्भ ठहर गया था। इसके बाद धरमपुरी के निजी क्लिनिक पर अबाॅर्शन भी करा दिया। पीड़िता ने जब शादी की बात कही ताे उसने इससे इंकार कर मारपीट करने लगा। पीड़िता ने परिवार काे घटना बताते हुए मनावर थाने पर मंगलवार काे केस दर्ज कराया।
पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि वह बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा होकर ग्रामोदय महात्मा गांधी विश्वविद्यालय चित्रकूट में पढ़ाई कर रही है। इसी कॉलेज में ग्राम भुवादा का उमेश पिता रूखड़ सिंह कनेल भी पढ़ाई कर रहा था। जून 2018 में दोनों की मुलाकात हुई थी। एक-दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करते रहे। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। मैं और अाराेपी उमेश दोनों एक दूसरे के परिवार में आना जाना करने लगे थे।
अगस्त 2018 में रक्षाबंधन की छुट्टी पर हम अपने घर आए हुए थे। 11 अगस्त 2018 को अाराेपी ने फोन कर बाकानेर बुलाया। शाम 5 बजे के करीब अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह अाए दिन दुष्कर्म करता रहा। जिसके कारण 5 माह का गर्भ ठहर गया था। जब उमेश को यह बताया कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है तो अाराेपी ने शादी में सब अच्छा नहीं लगेगा यह कहते हुए धरमपुरी के निजी क्लिनिक में अबॉर्शन करवा दिया।
इसके बाद उमेश व मेरे परिजन ने दिवाली 2020 में शादी करने का वादा कर शपथ पत्र पर लिखवा लिया। इसके बाद वह अपने घर ले जाता रहा। 13 फरवरी को उमेश के घर भुवादा गई थी। करीब 15 दिनों तक वहां रुकी तो उमेश ने शादी से इंकार कर मारपीट की। घर जाकर यह बात अपने परिजन व सरपंच को बताई। सभी लोग उसके घर गए ताे उसने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने अाराेपी के खिलाफ धारा 376, 376 (2) के तहत केस दर्ज किया है।