- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News After Filling The Property In The Careful Measure Keep The Receipt Safe Because There Is No Entry Here
सावधान नपा में संपत्तिकर भरने के बाद रसीद सुरक्षित रखें, क्याेंकि यहां नहीं हाेती है इंट्री
सीएमअाे ने जांच
कराई ताे उजागर
हुई लापरवाही
सावधान...यदि अाप नगर पालिका में संपत्तिकर भरने के लिए जा रहे हैं ताे उसकी रसीद अपने पास संभालकर रखें, क्याेंकि नपा के रिकार्ड में इसकी इंट्री नहीं हाेती है। एेसा ही एक मामला गुरुवार काे सामने अाया है।
नपा के राजस्व विभाग से एक व्यक्ति काे पांच साल का संपत्तिकर भरने के लिए कहा गया। 2019 तक का कर पहले भरने की बात कही ताे उसे जवाब मिला कि हमारे रिकार्ड में ताे इसकी काेई इंट्री नहीं है, यदि अापके पास रसीद हाे ताे ले अाअाे, नहीं ताे टैक्स भराे। जब सीएमअाे ने इस बात की जांच कराई ताे पाया कि कई लाेगाें से संपत्तिकर कर ताे पूर्व में लिया गया है, लेकिन उसकी पाेस्टिंग नपा के रिकार्ड में है ही नहीं। गाैरतलब है नपा इन दिनाें संपत्तिकर की वसूली अभियान चला रही है।
सीएमअाे काे अाॅनलाइन निकाली रसीद के साथ शिकायत दर्ज करवाता व्यक्ति।
मकान की अनुमति काे अाॅनलाइन सर्च कर निकाली जानकारी
फारुख ने बताया हमने मकान की परमिशन काे अाॅन लाइन सर्च किया। इसमें मकान का संपत्तिकर 2015 से 2019 तक भरा हाेने की जानकारी मिली। इस रसीद काे नपा में दिया। नहीं ताे मुझे पैसा भरना ही पड़ता।
सीएमअाे ने बुलाकर पूछा ताे पता चला पाेस्टिंग ही नहीं हाेती
फारुख माेहम्मद ने सीएमअाे विजय कुमार शर्मा काे मामले से अवगत कराया। इस पर सीएमअाे ने राजस्व शाखा के बाबू काे बुलाकर पूछा कि नपा के रजिस्टर में ताे इंट्री करते हैं उसमें देखकर बताअाे भरा है या नहीं, इस पर जवाब मिला कि कई लाेगाें के भुगतान की रजिस्टर में इंट्री नहीं है। कभी हाेती है कभी नहीं हाेती है। राजस्व शाखा के बाबू एक-दूसरे के भराेसे पर इंट्री नहीं करते हैं।
ये है मामला
वार्ड 26 के खेड़ापति मार्ग निवासी फारुख माेहम्मद ने बताया कि वह पिछले पांच-छह दिन से परेशान हाे रहा है। मकान उसके पिता बाबू भाई हाजी फकीर माेहम्मद के नाम से है। उसे नगर पालिका की अाेर से 2015 से 2020 तक 7800 रुपए का संपत्तिकर भरने के लिए कहा गया। जब नपा में पहुंचकर बताया कि हमने ताे पहले ही संपत्तिकर भर दिया है ताे रसीद मांगी गई। रसीद हमारे पास से गुम हाे गई है। जब राजस्व विभाग के बाबू काे नपा के रिकार्ड में चेक करने के लिए कहा ताे भी काेई सुनवाई नहीं हुई। इस पर पार्षद विपिन राठाैर काे बताया तो वे नपा में साथ गए। रिकार्ड निकलवाया ताे पाया कि उसके नाम से संपत्तिकर भरने की काेई इंट्री रजिस्टर में है ही नहीं। यहां तक की नपा के भी रसीद की काेई काॅपी का रिकार्ड भी नहीं है।
संपत्तिकर वार्ड प्रभारी की लापरवाही है, हमने 80% मामले अाॅन लाइन कर दिए
अरविंद डाेड, संपत्तिकर प्रभारी, नपा, धार
प्रभारी काे शाेकाज
नाेटिस जारी किया
विजयकुमार शर्मा, सीएमअाे धार