पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manawar News Mp News After The Completion Of Mahayagya The Procession Will Come Out Today

महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद अाज निकलेगी शाेभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अगर परमात्मा को मानना है और राष्ट्र की सेवा करना है तो पहले हमें स्वयं को जानना होगा। सभी को मानना होगा क्योंकि जब तक परमात्मा से प्रेम नहीं होगा मन के विकार शांत नहीं होंगे। विकार वाले मन से राष्ट्र सेवा करना संभव नहीं है। यह बात श्री अंबिका आश्रम बालीपुर धाम में चल रही श्रीरामकथा के अंतिम दिन रविवार काे कथावाचक पं. मदन मोहन व्यास ने श्रद्धालुओं से कहीं। अागे कहा अाज महिला दिवस है और आज ही माता सीता का प्रसंग भी आया है जाे संयोग की बात है। जहां धर्म और राष्ट्र दोनों नारी के सम्मान की बात कर रहे हैं। नारी पति धर्म का पालन करती है तो पति काे भी अपने धर्म का पालन करना चाहिए। क्योंकि नारी के अंदर भी परमात्मा है। व्यासजी ने कहा शबरी की जाती छोटी हो सकती है लेकिन आत्मा उच्च है। वर्ण व्यवस्था है, भेद नहीं। छुआछूत हिंदू धर्म में दाग है। प्रत्येक इंसान के पीछे एक पुलिस वाला तो नहीं रख सकते अगर रख भी सकते हैं तो वह भी तो इंसान है। अतः हमें संस्कारों काे बनाए रखते हुए भारत की नवचेतनाओं का निर्माण करना होगा। पं. व्यास ने मनावर उपजेल जाकर कैदियों को भी प्रवचन देकर अपराध मुक्त जीवन जीने की बात कही। युवा कैदियों को उनके जीवन का महत्व बताते हुए सद्मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। जेलर संजय परमार, समाजसेवी रमेश कुशवाह, रूपचंद पाटीदार, आश्रम के कैलाश भाई आदि माैजूद थे। कैदियों ने संत के चरण छूकर प्रसादी ग्रहण की।

पूर्णाहुति पर निकलेगा जुलूस, भंडारा भी होगा

ब्रह्मलीन संत गजाननजी का 100वां जन्मदिवस अाज मनाया जाएगा। वर्षभर से चल रहे जन्म शताब्दी वर्ष, अखंड रामायण पाठ का भी समापन हाेगा। सुबह मनावर के बंकनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी, जाे बालीपुर पहुंचेगी। इसके बाद भंंडारा हाेगा। संत योगेशजी व सुधाकरजी के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए।

मनावर. कथावाचक ने जेल में जाकर कैदियाें काे दिए प्रवचन।
खबरें और भी हैं...