पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News After The Vow Is Over The Vowel And The Man And Woman Walk On The Coals

मन्नत पूरी होने पर अंगारों पर चले मन्नतधारी महिला-पुरुष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंचल में मंगलवार काे धुलेंडी पर गल चूल मेले का अायाेजन हुअा। इसमें मन्नतधारी महिला-पुरुष अंगाराें पर चले। वहीं गल भी घूमे। मेले में घूमकर खरीदारी कर व्यंजनाें का लुत्फ उठाया। वहीं गैर निकाल कर गमी वाले घराें में जाकर रंग-गुलाल लगाया।

मन्नतधारी अंगाराें पर चले

नागदा| सरकारी होली, रूंडा नीम चौक, पंचायत चौक, आजाद चौक सहित कई जगहाें पर हाेलिका दहन हुअा। लाेगाें ने अबीर गुलाल से होली खेली। पंचायती गैर ने गमी वाले घर जाकर रंग गुलाल लगाया। समीप ग्राम माकनी में दो दिवसीय मेला लगा। इसमें मन्नतधारी जलते अंगारे पर चूल चलकर मन्नत पूरी की। गल भी घूमे। बच्चों ने मेले में खिलाैने की खरीदी की। जलेबी व अंगूर की खूब बिक्री हुई। कानवन थाना प्रभारी केएस गेहलोत स्टाफ सहित मेले की निगरानी में लगे थे।

फाग गाकर गैर निकाली

केसूर| होलिका दहन के बाद उसकी पूजा अर्चना की। इसके बाद गमी वाले घरों में रंग डालने के लिए गैर निकली। गैर में फागन गीत गाते लोग चल रहे थे। बच्चों में भी दिनभर उत्साह रहा। एक दूसरे पर रंग डालते नजर आए। मुख्य रूप से रामनगर कॉलोनी, शिव नगर कॉलोनी, हल्दीघाटी, बडगूजर मोहल्ला, माता चौक, बावड़ीपुरा आदि स्थानों पर होलिका दहन हुअा।

अंगारों पर चले मन्नतधारी

राजोद| धुलेंडी पर नगरवासियाें ने एक दूसरे को रंग लगाया। कोटेश्वरी नदी किनारे स्थित शीतला माता मंदिर साजोद पर बड़ी संख्या में मन्नतधारी महिला-पुरुष हाथों में कलश, श्रीफल लिए हुए नंगे पैर धधकते अंगारों से होकर चूल चले। आयोजन को देखने के लिए आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। अंत में प्रसाद बांटी।

हाेलिका दहन, खेली हाेली

खिलेड़ी| शिव मोहल्ला, कालिका माता मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर, पंचायत मोहल्ले में शुभ मुहूर्त में गांव के पटेल ने पूजन कर हाेलिका दहन किया। सुबह से युवाअाें व बच्चाें ने सूखे रंगाें से हाेली खेली। फुलेड़ी, पांदा, पाना, टकरावदा, सिलोदा में भी हाेली मनाई। पुरुषाें व महिलाओं की गेर ने शोकाकुल परिवार के घर जाकर रंग गुलाल लगाया।

गमी वाले घर में रंग लगाया

बदनावर| होलिका दहन के बाद माता, बहनों एवं बच्चों ने पूजन कर होली ठंडी की। साथ ही पशुअाें काे खिलाने के लिए नमक को गर्म किया। शीतला माता का पूजन कर पानी डाला। घटगारा में गैर निकाली।

इसमें गमी वालों के घराें पर पहुंचकर रंग लगाया। नगर के चूल माता क्षेत्र में शाम को चूल चलने का आयोजन हुअा। मन्नतधारी हाथ में कलश व श्रीफल लेकर अंगारों पर चले। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कहीं पर सूखी तो कहीं पर पानी से होली खेली। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

कंडाें की हाेली जलाई

सरदारपुर| शालिनी मार्ग पर अग्रवाल समाज नवयुवक सोशल ग्रुप ने लकड़ी व पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कंडों से होलिका दहन किया। समाज के कैलाशचंद्र गर्ग, राजेश बंसल, सुनील गर्ग ने पं. सत्यनारायण व्यास के सान्निध्य में पूजन किया। हाेलिका दहन के बाद हाेली खेली।

पुलिसकर्मियाें ने खेली हाेली

बिड़वाल | धुलेंडी पर शांति व्यवस्था बनाते हुए कानवन थाना परिसर में पुलिसकर्मियाें ने बुधवार काे हाेली खेली। इधर राजाेद थाने पर भी कर्मियाें ने दाेपहर 2.45 बजे एक दूसरे काे रंग लगाकर हाेली खेली।

30 फीट की ऊंचाई पर गल घूमे मन्नतधारी

रिंगनोद| प्राचीन जैन तीर्थ भोपावर में गल चूल मेला लगा। 30 फीट ऊंचे मचान पर बने गल पर 50 से अधिक मन्नतधारी पुरुषाें ने गल देवता की जयघोष के साथ गल घूमकर मन्नत पूरी की। महिलाएं अंगारों पर चली। मेले में दूरदराज से अाकर व्यापारियाें ने दुकानें लगाईं। ग्रामीणों ने मेले का आनंद लेकर भगवान शांतिनाथ दादा के दर्शन किए।

खरीदी कर मांदल की थाप पर नृत्य किया

डेहरी| डेहरी में भगोरिया हाट लगा। इसमें आदिवासी समुदाय ने खरीदी कर बांसुरी, ढोल, मांदल पर नृत्य किया। विधायक व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई मुकेश गुड्डू बघेल ने प्रत्येक ढोल, मांदल टीम का स्वागत कर पुरस्कृत किया। पंचायत परिसर से बस स्टैंड तक गेर निकाली। डेहरी चौकी प्रभारी जगदीश चौहान ने भी सभी का स्वागत कर पुरस्कृत किया। संजय मुलेवा, शंकर भायल, जयस के अध्यक्ष आनंद जामोद, उपाध्यक्ष महेंद्र बघेल, प्रभारी संजय जामोद ग्राफिक्स, सरदार सिंह देसाई अादि माैजूद थे।

गंगानगर में मेले के साथ भगाेरिया का समापन

तिरला| तिरला के गंगानगर में भगोरिया के साथ गल चूल मेला लगा। लाेगाें ने जहां मांदल की थाप पर नृत्य किया वहीं मन्नतधारियाें ने अंगारों पर चलकर मंदिर के पास गल घूमा। मेले में काफी दूर से लोग गल भैरव के दर्शन करने के लिए आते हैं। धार से सबसे करीब भगोरिया मेला होने के कारण धार एवं आसपास के कई लोग शामिल हुए। मेले में 70 से अधिक आदिवासी ग्रामों की 100 से अधिक मांदल टीम पहुंची।

गल-चूल मेला लगा, अंगारों पर चलकर मन्नत पूरी की

सादलपुर| गांव के सुभाषचंद्र पटेल ने पूजन कर हाेलिका दहन किया। गैर में शामिल हाेकर लाेगाें ने गमी वाले घर जाकर रंग गुलाल लगाया। शाम काे गल भैरव के थानक पर गल चूल मेला लगा। मन्नतधारियाें ने अंगारों पर चलकर मन्नत पूरी की। रात्रि में माता चौक पर सामूहिक गुड़ बांटने का कार्यक्रम हुअा। लाेक कलाकाराें ने फाग गीताें की प्रस्तुति दी।

डेहरी. मांदल दलाें का स्वागत कर पुरस्कृत किया।

मांडू. गैर ने गमी वाले घर जाकर फाग गीत गाए।

गमी वाले घराें में सर्व समाज ने गुड़ भेजा

मांडू| राम मंदिर प्रांगण में होलिका दहन हुअा। गाय के कंडों, आम, बढ़, पीपल, गूलर, नीम आदि की लकड़ियों का प्रयोग कर देसी कपूर, गाय का घी, गूगल तथा नाना प्रकार औषधियों का प्रयोग पर्यावरणहित में किया। महंत त्रिलोकीदासजी, महामंडलेश्वर नरसिंहदासजी ने पूजन कर होलिका दहन किया। इधर सर्व समाज द्वारा एकत्रित गुड़ गमी वाले घराें में भेजा। जहां गैर ने जाकर फाग गीत गाकर गुड़ खाया। गैर में अशोक कुमार, रवींद्र परिहार, केदारनाथ तिवारी, कृष्णा यादव, जयराम गावर, जयंत परिहार, रवींद्र तिवारी, सुरेश सेन, शिवराम आर्य अादि माैजूद थे।

बदनावर. शीतला माता का पूजन कर घटगारा में निकली गैर जिसमें बड़ी संख्या में शामिल ग्रामीण हुए।

राजाेद. चूल पर चलते मन्नतधारी।

रिंगनाेद. प्राचीन जैन तीर्थ भोपावर में गल घूमते मन्नतधारी।
खबरें और भी हैं...