- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Aiadmk Nominated Thambidurai And Munusamy As Candidates For Rajya Sabha
अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा के लिए बनाया थम्बीदुरई और मुनुसामी को उम्मीदवार
एजेंसी | चेन्नई. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सोमवार को घोषणा कर दी जबकि तीसरी सीट सहयोगी दल टीएमसी के लिए छोड़ दी है। अन्नाद्रमुक समन्वयक ओ पनीरसेल्वम, मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने कहा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एम थम्बीदुरई और पूर्व मंत्री केपी मुनुसामी को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
थम्बीदुरई पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में करूर से हार गए थे। अन्नाद्रमुक ने तीसरी सीट को टीएमसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जी के वासन के लिए छोड़ दिया है। अन्नाद्रमुक के एक अन्य सहयोगी दल डीएमडीके ने भी तीसरी सीट के लिए प्रयास किया था लेकिन विधानसभा में अपने विधायकों की संख्या के आधार पर तीनों सीटें जीतने में समर्थ अन्नाद्रमुक ने यह सीट टीएमसी को दे दिया। इससे पहले द्रमुक ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए तीनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।