- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Aiims Interview For Srf On 21 March And For Jrf On 3 April
एम्स.. एसआरएफ के लिए 21 मार्च को व जेआरएफ के लिए इंटरव्यू 3 अप्रैल को
भोपाल| ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस भोपाल में सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के लिए वैकेंसी है। जेआरएफ के लिए माइक्रोबायोलॉजी, जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस के साथ बायोलॉजी में से किसी एक विषय में एमएससी की अर्हता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 3 अप्रैल को होगा। वहीं एसआरएफ के लिए 21 मार्च को इंटरव्यू होंगे। इसके लिए लाइफ साइंस, बायोस्टेटिक्स, बायो इनफार्मेटिक्स में एमएससी के साथ रिसर्च के क्षेत्र में दो वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी वेबसाइट www.aiimsbhopal.edu.in से प्राप्त की जा सकती है।