पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनुस्तूप और अर्णव ने 91रन जोड़े, बंगाल की वापसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के चैंपियन का फैसला फाइनल के अंतिम दिन होगा। पांच दिवसीय मैच के चौथे दिन गुुरुवार को बंगाल ने पहली पारी में 6 विकेट पर 354 रन बना लिए थे। अनुस्तूप मजुमदार 58 और अर्णव 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों 7वें विकेट के लिए अब तक 91 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। टीम पहली पारी के आधार पर सौराष्ट्र से सिर्फ 71 रन पीछे है। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 425 रन बनाए थे। बंगाल ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 134 रन से शुरुआत की। सुदीप चटर्जी 81 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने भी 64 रन बनाए। साहा और सुदीप ने चौथे विकेट के लिए 99 रन की बड़ी साझेदारी की। शाहबाज अहमद सिर्फ 16 रन बना सके। सौराष्ट्र की आेर से धमेंद्रसिंह जडेजा और प्रेरक दो-दो विकेट ले चुके हैं।

खबरें और भी हैं...