पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Aptitude Test To Be Held On May 31 For Admission In Session For 2020

आइसर में सत्र-2020 में एडमिशन के लिए 31 मई को होगा एप्टीट्यूट टेस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल सहित देशभर के 7 आइसर में मिलेगा प्रवेश

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आइसर) भोपाल सहित देशभर के 7 आइसर में सत्र-2020 में एडमिशन के लिए सूचना जारी कर दी गई है। इन आइसर में संचालित बीएस-एमएस ड्यूल डिग्री कोर्स में एडमिशन के लिए इस बार 31 मई को आइसर एप्टीट्यूट टेस्ट आयोजित किया जाएगा। स्टेट या सेंट्रल बोर्ड (एससीबी) में अध्ययनरत छात्रों को छूट दी गई है। 20 प्रतिशत परसेंटाइल वाले छात्रों को एससीबी के माध्यम से आइसर में एडमिशन लेने के लिए एप्टीट्यूट टेस्ट-2020 में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड के परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। आइसर में एडमिशन के लिए इस एप्टीट्यूट के अलावा दो अलग चैनल भी छात्रों के पास उपलब्ध हैं। छात्र किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाय) और ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई-एडवांस) की मेरिट के आधार पर भी एडमिशन ले सकेंगे।

आइसर एप्टीट्यूट टेस्ट-2020 में शामिल होने के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू होगी। यह प्रक्रिया कक्षा बारहवीं के रिजल्ट घोषित होने से पहले शुरू की जा रही है। इसलिए छात्रों को निर्देशित किया गया है कि उन्हें कक्षा बारहवीं के रिजल्ट का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने साइंस एजुकेशन और रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य
से भोपाल सहित देश के विभिन्न शहरों में यह इंस्टीट्यूट स्थापित किए हैं। इसमें आइसर बेहरपुर, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुअनंतपुरम और तिरुपति शामिल हैं। इनमें एडमिशन की प्रक्रिया एक साथ आयोजित की जाएगी।

इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

{बॉयोलॉजिकल साइंसेस

{केमिकल साइंसेस

{डाटा साइंसेस

हर प्रश्न के 3 अंक, 180 मिनट का समय

एप्टीट्यूट टेस्ट में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बॉयोलॉजी विषय से 15-15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को 180 मिनट का समय दिया जाएग। हर प्रश्न के 3 अंक दिए जाएंगे। वहीं एक प्रश्न गलत होने पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग की भी की जाएगी।

मप्र में सेंटर...देश के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। मप्र में इसके लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सतना में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। उम्मीदवार सुविधा अनुसार परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता दे सकते हैं।


विभिन्न माध्यमों से आॅनलाइन आवेदन करने की तारीखें...

एससीबी 23 मार्च 2020

केवीपीवाय 24 अप्रैल 2020

जेईई 1 जून 2020

{जियोलॉजिकल साइंसेस

{मैथामेटिकल साइंसेस

{फिजिकल साइंसेस

{अर्थ एंड क्लाइमेट साइंस/अर्थ एंड इनवायरोमेंटल साइंस

{इकोनॉमिक साइंसेस

इन वेबसाइट से ली जा सकती है अधिक जानकारी - https://www.iiserb.ac.in, - http://www.iiseradmission.in
खबरें और भी हैं...