पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Australia39s Highest 5 Players In Icc Team India39s Poonam Also Placed

आईसीसी टीम में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी, भारत की पूनम को भी जगह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टूर्नामेंट में 10 टीमें उतरीं, सिर्फ 4 देश की खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में

महिला टी20 वर्ल्ड कप के बाद प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी ने वर्ल्ड कप टीम घोषित की गई है। 11 सदस्यीय टीम में चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ियों को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को टीम का कप्तान बनाया गया है। लेनिंग ने अपनी कप्तानी में रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारतीय लेग स्पिनर पूनम यादव भी प्लेइंग-11 में जगह बनाने में सफल हुई हैं। शेफाली वर्मा को बतौर 12वां खिलाड़ी शामिल किया गया है। उन्होंने 163 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। टीम की चार खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रही हैं। टूर्नामेंट में 10 टीमें उतरी थीं। लेकिन न्यूजीलैंड, विंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाक और थाईलैंड की कोई खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना सकी।

टीम में बतौर ओपनर बेथ मूनी और एलिसा हीली को जगह मिली है। वर्ल्ड कप में दोनों ने 6 पारियों में 352 रन की साझेदारी की। एक टी20 वर्ल्ड कप में यह सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी है। उन्होंने दो बाद शतकीय साझेदारी भी की। फाइनल में भारत के खिलाफ भी इस जोड़ी ने 115 रन जोड़े थे। वर्ल्ड कप में साझेदारी का औसत 59 रहा।

पांच गेंदबाजों में तीन स्पिनर, शट ने 13 विकेट लिए

टीम में 5 गेंदबाजों को जगह मिली है। इसमें तीन स्पिनर शामिल हैं। पूनम के अलावा ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासेन और इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफिया एक्लेस्टोन शामिल हैं।


टी20: शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ मूनी टॉप पर, करिअर की बेस्ट रैंकिंग


मूनी आईसीसी की मौजूदा रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हो गई हैं। यह उनके करिअर की बेस्ट रैंकिंग हैं। इसके पहले वे मार्च 2018 में नंबर-2 तक पहुंची थीं। नंबर-1 शेफाली वर्मा फाइनल में सिर्फ दो रन बना सकी थीं। वे दो पायदान नीचे तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे 7वें और जेमिमा 9वें नंबर पर बनी हुई हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जोनासेन एक पायदान ऊपर 5वें पर पहुंच गई हैं। यह उनकी करिअर की बेस्ट रैंकिंग है।

नाइट तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली महिला

मिडिल ऑर्डर में इंग्लैंड की हीथर नाइट और नतालिया सिवर को जगह मिली। नाइट ने थाईलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। वे तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं सिवर ने तीन अर्धशतक लगाए। उन्होंने दो विकेट भी लिए। लेनिंग ने 132 रन बनाए। सेमीफाइनल में उन्होंने 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

टॉप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ी देश पॉइंट

बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया 762

सूजी बेट्स न्यूजीलैंड 750

शेफाली वर्मा भारत 744

सोफिया डेविनी न्यूजीलैंड 742

एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया 714

टॉप-5 गेंदबाज

खिलाड़ी देश पॉइंट

सोफिया एक्लेस्टोन इंग्लैंड 779

मेगन स्कट ऑस्ट्रेलिया 763

शब्निम इस्माइल द. अफ्रीका 743

अमेलिया केर न्यूजीलैंड 740

जेस जोनासेन ऑस्ट्रेलिया 728

गावसकर ने कहा

टैलेंट खोजने के लिए अगले साल से महिला आईपीएल शुरू हो

शेफाली वर्मा 12वीं खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका की लाउरा भी प्लेइंग-11 में


रन विकेट

10

13

8

8

10

94

132

193

202

259

236

पूनम

शट

श्रुबसोले

एक्लेस्टोन

जोनासेन

वोल्वार्ट

लेनिंग

नाइट

सिवर

मूनी

हीली

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर ने कहा कि महिला क्रिकेट में टैलेंट को तलाशने के लिए महिलाओं का आईपीएल शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं सौरभ गांगुली और बीसीसीआई से कहना चाहता हूं कि अगले साल से महिलाओं की आईपीएल शुरू की जाए ताकि और प्रतिभाएं सामने आ सकें। भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के बाद और नई प्रतिभाएं सामने आएंगी।’ उन्होंने कहा, ‘यदि आठ टीमें नहीं भी हैं तो भी महिलाओं का आईपीएल हो सकता है। इससे प्रतिभाओं को मौका मिलेगा।’ गावसकर ने कहा, ‘बीसीसीआई महिला क्रिकेट पर ध्यान दे रहा है। यही वजह है कि महिला क्रिकेट ने इतनी तरक्की की है। वर्ल्ड कप शुरू होने से एक महीने पहले टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची और मेजबान के खिलाफ सीरीज खेली।’
खबरें और भी हैं...