- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Ayedhya Demolition Case Statements Of Accused Will Be Taken From March 24
अयाेध्या विध्वंस मामला: 24 मार्च से लिए जाएंगे आरोपियों के बयान
आरोपियों में आडवाणी, जोशी, उमा भारती भी
अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 काे विवादित ढांचा विध्वंस के मामले में विशेष सीबीअाई काेर्ट में 24 मार्च से जिरह या बहस शुरू होगी। पहले दिन विहिप नेता चंपत राय बंसल, फैजाबाद से भाजपा सांसद लल्लू सिंह अाैर प्रकाश शर्मा काे तलब किया गया है। काेर्ट ने इन्हें समन भेजा है। विशेष सीबीअाई जज सुरेंद्र कुमार यादव अाईपीसी की धारा 313 के तहत आरोपियों का बयान दर्ज करेंगे। काेर्ट उन्हें बताएगी कि अभियोजन ने क्या गवाह और सबूत पेश किए हैं। इस पर अाराेपियाें काे अपना पक्ष रखना हाेगा। सीबीअाई अपने सभी 351 गवाह काेर्ट में पेश कर चुकी है। अाराेपियाें की अाेर से गवाहाें की िजरह भी शुक्रवार काे पूरी हाे चुकी है। मामले के आरोपियों में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह और साध्वी ऋतंभरा भी शामिल हैं। ढांचा गिराने के मामले में 48 एफअाईअार दर्ज की गई थीं।