- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Baijnath Mahadev Fair In Badnawar From March 20 Health Department Will Maintain Special Monitoring And Quarantine Center Will Also Be Built
बदनावर में बैजनाथ महादेव मेला 20 मार्च से, स्वास्थ्य विभाग रखेगा विशेष निगरानी और क्वारेंटाइन सेंटर भी बनाया जाएगा
बदनावर में बैजनाथ महादेव मेला 20 मार्च से आयोजित होने वाला है। जिसमें भी स्वास्थ्य अधिकारियों की विशेष निगरानी रहेगी इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर चिह्नित किया गया है। जिसमें भोजन, पानी, बिजली, शाैचालय, दूरभाष आदि की व्यवस्था है। यदि कहीं संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में कोई व्यक्ति आए हो उन्हें वहां रखा जा सकेगा। शासकीय एएनएम टीसी प्रशिक्षण केंद्र भी रिक्त करा लिया गया है। जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। जिले में आगामी छः माह के लिए आवश्यक औषधियों की व्यवस्था भी की गई है। मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
चीन से फैले कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के अनेक देश हैं। भारत में भी कुछ नागरिक प्रभावित देखे गए हैं। चूंकि बीमारी की संक्रामकता अत्यधिक है। जिसमें जीवन हानि होने की भी आशंका है। इस दृष्टि से प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने वीडियो क्रान्फ्रेंसिंग के माध्यम से व्यापक निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में सीएमएचअाे डाॅ. सुदेश कुमार सरल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें की उपस्थित में हुई बैठक में विभागीय तौर पर स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए है कि समुदाय में व्यापक जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाए। जिसमें महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति से व्यक्ति की निश्चित दूरी रहे एवं व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखा जाए।
इसके लिए जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन को मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (2) में प्रावधानित समस्त अधिकार प्रदत्त होकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्राप्त है। इस धारा के तहत वे किसी भवन को खाली करा सकेंगें जिसमें कोई व्यक्ति संक्रमित हो या परिसर संक्रमित हो। उक्त भवन से लगे हुए भवन भी खाली कराए जा सकते हैं। यदि आवश्यक हुअा तो टीकाकरण कराया जा सकता है। बाहर से आए हुए व्यक्ति की जांच एवं उनके संपर्क में आए हुए व्यक्तियों की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच की जा सकेगी। उनके कपड़े, बिस्तर, वस्तुएं उनका भी विसंक्रमण किया जा सकेगा। यदि वे संदिग्ध हो ऐसी स्थिति में ऐसे व्यक्तियों को स्वयं का या जहां वे रह रहे है उस स्थान का पता देना होगा। नियत समय एवं दिनांक पर जो कि निरंतर रह सकती है नियमित मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जा सकेगा। यदि क्षेत्र में बहुत अधिक व्यक्तियों का जमाव सार्वजनिक मेला, त्याेहार हो ताे वहां जन स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थगित किए जाने की भी अनुशंसा भी कर सकेंगे।
अधिकारी ने अपने विभाग की याेजनाअाें की जानकारी दी
नागरिक व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें : सीएमएचअाे
सीएमएचअाे डाॅ. सरल ने बताया नागरिक व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें। बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ होने पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। यदि आवश्यक न हो तो संपर्कों को सीमित करें, छींकते-खांसते समय मुंह ढंके। नियमित रूप से साबुन, पानी से हाथ धोएं। सामान्य खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले मरीजों से दूरी बनाएं रखें। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखते हुए जरा भी नहीं घबराएं। स्वास्थ्य विभाग उक्त स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग है।
मनावर. जनपद सभाकक्ष में हुई बैठक में शामिल अधिकारी-कर्मचारी।
मनावर| जनपद पंचायत सभागृह में त्रैमासिक बैठक प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार चंद्रशेखर धारवे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह मंडलोई, जनपद सीईओ मोतीलाल काग, राजेंद्र दीक्षित उमरबन, सीएमओ सुरेखा जाटव माैजूद थी।
बैठक में जनपद पंचायत, नपा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी, कृषि विभाग, भू संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, उद्यान विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन आदि विभाग से संबंधित अधिकारी-कर्मचारियाें ने अपने विभाग संबंधित क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।