- Hindi News
- National
- Gandhwani News Mp News Baroda Kota Parcel Train Will Arrive 20 Minutes Ago
20 मिनिट पहले आएगी बड़ौदा-कोटा पार्सल ट्रेन
बामनिया | बड़ौदा (गुजरात) से चलकर कोटा (राजस्थान) तक जाने वाली बड़ौदा-कोटा पार्सल ट्रेन के समय में रेलवे ने बदलाव किया है। गोधरा के कानसुधी से लेकर रतलाम से पहले मोरवनी रेलवे स्टेशन तक यह ट्रेन 20 मिनिट पहले पहंुचेगी। हालांकि रतलाम रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन पूर्व के समय पर ही पहुंचेगी।
समय परिवर्तन 20 मार्च से किया जाएगा। बामनिया रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन दोपहर 12.54 बजे आती है। लेकिन 20 मार्च से यह ट्रेन दोपहर 12. 34 बजे बामनिया आएगी। जानकारी के अनुसार समय परिवर्तन के बाद अब यह ट्रेन दाहोद में प्रातः 11.05 बजे आएगी। जबकि रतलाम रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन पूर्व समयानुसार दोपहर 2 बजकर 10 मिनिट पर ही पहुंचेगी।