रंग लगाने की बात पर लकड़ी से पीटा
धार | रंगपंचमी पर नाैगांव में रंग लगाने की बात पर दाे लाेगाें में विवाद हाे गया। इस में
एक ने दूसरे काे लकड़ी व थापड़-मुक्काें से मारपीट की। फरियादी लीलाधर पिता मनीराम माली उम्र 45 साल नि. डाबरी तुलसी मंदिर के पास नौगांव धार ने रिपाेर्ट लिखाई है कि अाराेपी मनीष पिता मुकेश जाति माली नि. ऊटखाना धार उसे शनिवार शाम करीब 4.30 बजे रंग लगा रहा था। उसे मना किया ताे उसने गाली-गलाैज करते हुए मारपीट की। इससे
उसके शरीर पर चाेट अाई है। नाैगांव पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 भादंवि के तहत केस दर्ज किया है।