- Hindi News
- National
- Dhamnod News Mp News Biodiesel Program Feared To Collapse Due To Slowdown In Crude Oil
क्रूड तेल की मंदी से बायो डीजल कार्यक्रम ध्वस्त होने की आशंका
इंदौर | वैश्विक बाजार में सोया पाम तेल की मंदी ने हाजर बाजारों में घबराहट बढ़ा दी है। एक दिन में 1 से 1.5 रुपए किलो की मंदी ने स्टॉकिस्टों एवं व्यापारियों की कमर तोड़ कर रखी दी है। कोरोना वायरस फैलने के कारण पाम तेल की मांग पर प्रभाव पड़ रहा है। क्रूड तेल एवं शिकागो और चीन के बाजार एमएमएस में गिरावट से भी पाम तेल पर विपरित प्रभाव पड़ा है। क्रूड तेल की मंडी से बायो डीजल कार्यक्रम हिल जाएगा। भावों में आ रही गिरावट के बाद लेवाल बाजार से गायब हो गए हैं। थोक के अनुपात में खेरची में टिन एवं पाउच में भाव नहीं घटे हैं। बाजार में पुराने भाव का स्टॉक है। यदि भाव घटाकर बेचेंगे तभी ग्राहकी खुलना संभव है। सोयाबीन- सरसों वायदों में मंदी रही और कपास्या खली वायदा फिर से टूट गया। क्रूड तेल की मंदी से अन्य देशों में बड़ी हलचल मच गई है। कांडला पर सोया तेल रिफाइन 765 से 770 रुपए ही रह गया। शनिवार को 780 रुपए के भाव बोले गए थे।
पौलेंड में सरसों उत्पादन बढ़ा
पौलेंड यूरोपीय संघ में सरसों तेल के उत्पादन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है, क्योंकि केवल पौलेंड के कारखानों में वर्ष 2016-17 में 25.60 लाख टन सरसों का पीलाण किया था, जबकि वर्ष 2017-18 में 27.90 लाख टन और वर्ष 2018-19 में 29.60 लाख टन सरसों का पीलाण किया। इससे यूरोपीय संघ में पौलेंड की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है। पौलेंड द्वारा सरसों के उत्पादन एवं इसके उत्पादों की बिक्री पर ध्यान केंद्रित करने से उत्पादन को बढ़ावा मिला है। वर्ष 2019-20 के दौरान यूरोपीय संघ में सरसों तेल का उत्पादन घटकर 91.40 लाख टन हुआ जबकि एक वर्ष पूर्व 98.50 लाख टन हुआ था, लेकिन पौलेंड में उत्पादन बढ़ा है।
प्रात: केएलसीई 222 एवं चीन में सोया तेल 226 अंक मायनस खुला था। केएलसीई प्रथम सत्र में 245 मायनस बंद होने के बाद दूसरे सत्र में 123 मायनस बंद। शिकागो 160 मायनस होने के बाद रनिंग में 118 मायनस चल रहा था। प्लांटों में सोया तेल केशव शांति ओव्हरसीज 790 अविएग्रो 795 विप्पी महाकाली 801 धानुका 774 एमएस 775 इंदौर पाम 795 रुपए। कांडला पाम 725 सीपीओ 650 डीगम 735 रुपए।
प्लांटों की खरीदी में सोयाबीन गुजरात अंबुजा 3600 शांति ओव्हरसीज 3675 कृति 3780 अविएग्रो 3725 धानुका 3725 एमएस 3700 सावरिया इटारसी 3700 नर्मदा फूड 3825 धुले 3700 से 3800 नागपुर लाईन 3750 से 3800 रुपए।
धामनोद मंडी। गेहूं 1500 से 1831 मक्का 1053 से 1473 डॉलर चना 4000 से 5295 रुपए। गेहूं 80 एवं डॉलर 180 वाहन की आवक रही।
इंदौर सींगदाना तेल 1240 से 1260 सोया रिफाइन 790 से 801 साॅल्वेंट 745 से 750 रुपए। तिलहन बाजार| मंडी में सरसों 3500 से 3700 निमाड़ी 3750 से 3800 रायड़ा 3500 से 3625 सोयाबीन 3600 से 3700 रुपए। कपास्या खली | इंदौर, देवास, उज्जैन 1350 (60 किलो) 1575 (70 किलो) खंडवा, बुरहानपुर 1325 (60 किलो) 1546 (70 किलो) अकोला 1950 रुपए।