- Hindi News
- National
- Badnawar News Mp News Bjp Legislator Dattigaon Resignation Bjp Revolving Around Missing Out Balepai Bale Party First To Contest Against Outside Bail Candidate
विधायक दत्तीगांव के इस्तीफे पर मचा घमासान, इर्दगिर्द घूमने वाले नदारद, बाहरी बाेल घाेषित प्रत्याशी का विराेध करने वाले भाजपाई बाेले पार्टी पहले
इधर धार में दिग्विजय समर्थकाें ने फूंका सिंधिया का पुतला
जिले के एकमात्र सिंधिया समर्थक बदनावर विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने विधायकी पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है। वे भी ज्याेतिरादित्य सिंधिया के बाद भाजपा का दामन थामने की तैयारी में हैं। लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद से ही बदनावर में सियासी घमासान तेज हाे गया है। कल तक जाे कांग्रेसी विधायक दत्तीगांव के इर्दगिर्द घूमा करते थे वे अब नजर नहीं अा रहे, ताे दूसरी अाेर बाहरी प्रत्याशी का मुद्दा उठाकर भाजपा के घाेषित उम्मीदवार का विराेध करने वाले भाजपाई बाेले उनके लिए व्यक्ति महत्व नहीं रखता है, पार्टी का हित सर्वाेपरि है। इधर कल तक जाे सिंधिया कांग्रेस के लिए महाराज थे, अाज उसी कांग्रेस ने झांसी की रानी काे मरवाने में सिंधिया परिवार का हाथ बता दिया है। कुल मिलाकर जिले में सिंधिया अाैर िदग्विजय गुट की खींचतान उजागर हाे गई है।
भाजपाई बाेले- राजवर्धनसिंह दत्तीगांव का स्वागत है
बदनावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह पटेल एवं मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने कहा कि अभी तक विधायक दत्तीगांव की ओर से कोई मैसेज नहीं आया है। दत्तीगांव का जो भी निर्णय हो पर हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं और हमेशा रहेंगे। धार-महू लोकसभा चुनाव प्रत्याशी रहे दिनेश गिरवाल ने इस विषय में कुछ भी कहने से मना कर दिया। भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सोलंकी, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महेंद्रसिंह चाचू बना, ने एक स्वर में कहा है कि संगठन सर्वोपरि है। संगठन व पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसके अनुसार हम कार्य करेंगे।
जानें अब तक कैसा रहा दत्तीगांव का राजनीतिक सफर
दत्तीगांव ने 1998 निर्दलीय चुनाव लड़कर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसमें उन्हें हार मिली। राजनीतिक जीवन में पांच चुनाव लड़े जिसमें तीन में विजय प्राप्त की। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भाजपा के भंवरसिंह शेखावत को पराजित कर विधायक बने थे। दत्तीगांव को 83860 मत प्राप्त हुए थे। शेखावत भाजपा में चल रही गुटबाजी व पुत्र मोह के कारण 42680 मत ही प्राप्त कर पाए। निर्दलीय राजेश अग्रवाल को 30780 मत प्राप्त हुए थे। दत्तीगांव को 41180 वोट से रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली थी। उनके पिता भी बदनावर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे।
वीडियाे में कह दी अन्याय की बात
दत्तीगांव का दाेपहर बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे कहते दिखाई दे रहे हैं कि मेरे पिता प्रेमसिंह दत्तीगांव के साथ भी अन्याय हुआ था तभी मेरी माता के निर्णय पर मैंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। मेरी मां ने कहा था कि अन्याय करने वाले से सहने वाला बड़ा गुनहगार हाेता है। मेरे पिता प्रेमसिंह दत्तीगांव कर्मठता एवं ईमानदार छवि के कारण पूरे प्रदेश में जाने जाते थे।
राज्यसभा के लिए हर्ष चौहान का नाम चर्चा में
घामनोद/धार | 21 साल पहले धार लाेकसभा का भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हर्ष चाैहान के नाम की चर्चा राज्यसभा चुनाव के लिए दिनभर चलती रही। चाैहान मूलत: धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र के धामनोद के पास ग्राम भवानिया के निवासी हैं। वर्तमान में इंदौर में रहते हैं। उनके पिता जनसंघ के समय से धार लाेकसभा से तीन बार
अाैर लाेकदल से एक बार सांसद रहे हैं। चौहान ने एमटेक तक शिक्षा प्राप्त की है। उनकी वन पर्यावरण के क्षेत्र में विशेषज्ञता है। वे शिवगंगा अभियान के तहत वनवासी ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का निर्माण करा चुके हैं।
बदनावर के कांग्रेसी बाेले- हम कांग्रेस के साथ लेकिन भाजपाइयाें ने कहा व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं, पार्टी सर्वाेपरि
नहीं गए थे सीएम की सभा में
राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 26 फरवरी काे डही में हुए सिंचाई परियाेजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भी नहीं गए थे। जिस याेजना के शुभारंभ के लिए कमलनाथ अाए थे वह उसके पूर्व बदनावर के लिए भी स्वीकृत हाे चुकी थी, उन्हें पहले बदनावर अाना था। हालांकि उस समय दत्तीगांव ने कहा उनके विस क्षेत्र में पहले से कार्यक्रम तय था इसलिए नहीं गए थे।
राजवर्धन के भाजपा में अाने की अधिकृत सूचना नहीं है
राज बर्फा, भाजपा जिलाध्यक्ष धार
कांग्रेसियाें ने जताया विरोध, सिंधिया का पुतला फूंका
बुधवार काे माेहन टाॅकीज चाैराहे पर शहर एवं ब्लाॅक कांग्रेस के कार्यकर्ताअाें ने ज्याेतिरादित्य सिंधिया का पुतला जलाकर विराेध जताया। उन्हाेंने कमलनाथ सरकार काे गिराने की साजिश करने का अाराेप भी लगाया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता माैजूद थे।
सिंधिया समर्थक दत्तीगांव भाजपा में जाने की तैयारी में, माेबाइल बंद लेकिन वीडियाे वायरल कर कहा अन्याय करने वाले से सहने वाला बड़ा गुनहगार