बसाें के नहीं अाने से खाली दिखा बस स्टैंड
राजगढ़. बस स्टैंड पर इक्का दुक्का बस दिखाई देकर दिनभर सन्नाटा रहा।
राजगढ़ | नगर में होली के पर्व पर बस स्टैंड दिनभर खाली रहा। अधिकांश बसें यहां नहीं पहुंची। प्रतिष्ठान भी बंद रहे। आम दिनों में बस स्टैंड पर बहुत भीड़ रहती है। नगर परिषद द्वारा बस स्टैंड के छोटे गुमटी एवं ठेला संचालकाें काे व्यवस्थित नहीं करने से जाम के कारण यात्रियों के साथ नागरिकों को परेशानी उठाना पड़ती है। मंगलवार को यहां से 15-20 बसें भी नहीं चली।