- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Caller Of Bike Rider Caught In Collision With Harvester Truck Collapses After Collision Brother In Law
हार्वेस्टर से टकराने पर बाइक सवार की काॅलर उसमें फंसी, गिरने पर ट्रक ने राैंदा, जीजा-साले की माैत
बाेधवाड़ा के पास फाेरलेन पर हार्वेस्टर काे अाेवरटेक करने में हुआ हादसा
राजेश
किल्लू
इस ट्रक से हुई थी बाइक काे टक्कर।
हार्वेस्टर में फंस गई बाइकसवार की काॅलर
प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार बाइकसवार हार्वेस्टर काे अाेवरटेक कर रहे थे। हार्वेस्टर के अगले हिस्से से टकरा गए। जैसे ही उनकी बाइक गिरी, किल्लू के शर्ट की काॅलर हार्वेस्टर के अगले हिस्से में फंस गई। शर्ट फटने से काॅलर उसी में अटकी रही। बाइकसवार संभलते इसके पहले ही पीछे से अा रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में लिया।
घटना रविवार दाेपहर 12 बजे की बताई जा रही है। किल्लू पिता कुमसिंग (30) निवासी भामसी, गुड्डू पिता बहादूरसिंह (30) निवासी सुनारखेड़ी अाैर राजेश पिता रामू (12) निवासी राजगढ़ तीनाें एक बाइक पर सवार हाेकर निकले थे। बाेधवाड़ा के पास फाेरलेन पर अागे चल रहे हार्वेस्टर काे अाेवरटेक करने में हार्वेस्टर से टकराकर गिर गए। इसी दाैरान पीछे से तेज गति में अा रहे ट्रक (एमकेएफ 8604) ने उनकी बाइक काे चपेट में लिया। राजेश की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि किल्लू काे सिर में गंभीर चाेट अाई। किल्लू अाैर गुड्डू काे डायल 100 से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां इलाज के दाैरान किल्लू ने भी दम ताेड़ दिया। घटना के बाद माैके पर भीड़ लगने से ट्रैफिक थाेड़ी देर के लिए डायर्वट किया गया। दूसरी लेन से वाहनाें काे गुजारा। तिरला पुलिस ने हार्वेस्टर अाैर ट्रक काे तिरला थाने पर खड़ा करवाया है। जिला अस्पताल के डाॅक्टर गिरीराज भूर्रा ने बताया कि किल्लू का तत्काल इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
कई साल पहले मिस्त्री का काम करने के लिए पीथमपुर अा गए थे
मानसिंह ने बताया वे कई साल पहले दत्तीगांव के पास भामसी गांव से पीथमपुर अा गए थे। यहां मिस्त्री का काम करते थे। किल्लू के दाे लड़के हैं, एक दाे साल अाैर एक अाठ महीने का है। गाड़ी किल्लू चला रहा था, राजेश बीच में बैठा था। किल्लू परिवार के साथ ही पीथमपुर में ही रहता था। किल्लू राजेश का जीजा था। जिला अस्पताल मेें गुड्डू का इलाज किया गया। हादसे के सदमे में गुड्डू कुछ बाेल नहीं पा रहा था।
ट्रक अाैर हार्वेस्टर काे जब्त कर लिया है
एसएस नागर, टीअाई, तिरला