- Hindi News
- National
- Sardarpur News Mp News Campaign 24 Crore Gayatri Mantra Chanting Ceremony Under The Direction Of Shantikunj Haridwar
अभियान : शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में 24 करोड़ गायत्री मंत्र जाप अनुष्ठान का समापन
सरदारपुर | शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश व मार्गदर्शन में देशभर में 40 दिनी वेदमाता गायत्री 24 करोड़ मंत्र जाप अभियान अनुष्ठान के पूर्ण होने पर मां गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर के अनुष्ठान कर्ताओं ने मंदिर परिसर में हवन कर अाहुतियां दी। गायत्री परिवार ने हवन में अाहुति देकर 40 दिनी अनुष्ठान का समापन किया। गायत्री परिवार के बीजे उपाध्याय ने बताया अनुष्ठान समापन कार्यक्रम के तहत आचार्य पं. श्रीराम शर्मा व माताजी का पाद पूजन किया गया। आरती व प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित ने किया। आभार शक्तिपीठ अध्यक्ष अशोक तिवारी ने माना।