- Hindi News
- National
- Gandhwani News Mp News Campaign Presented A Street Theater With Beti Bachao Beti Padhao At The Main Square
अभियान : मुख्य चौराहे पर बेटी बचाअाे-बेटी पढ़ाअाे काे लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया
टवलाई | महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम लक्ष्मण सिंह भदोरिया की टीम ने किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटियाें के प्रति जागरूक किया। टवलाई के मुख्य चौराहा, लुन्हेरा बुजुर्ग फाटे पर नाटक कठपुतली के माध्यम से किया। इसी के साथ अन्य नाटक वन्य प्लस नमक नाटक की भी प्रस्तुति ममता राठौड़ एवं उनके साथियों ने दी। सेक्टर पर्यवेक्षक कलावती वर्मा, आंबा कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं व ग्रामीण माैजूद थे।