अभियान : महिलाअाें काे कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया
राजाेद| ग्रामीण महिलाओं को लोन देकर आर्थिक सहयोग कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली एलएंडटी फाइनेंशियल सर्विसेज और समाजसेवी संस्था सेवा मप्र मिलकर धार जिले के गांवों में डिजिटल सखी प्रोजेक्ट चला रहे हैं। ग्राम राजोद में नेवावली, साजोद, रानीखेड़ी, किलोली, झिंझोटा गांव की बकरी पालन करने वाली महिलाओं को सेडमैप के सहयोग से 5 दिन का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया। उन्हें बकरी की अच्छी नस्ल, रोग व उनकी दवा आदि के बारे में बताया। प्रशिक्षण में सेडमैप के जिला समन्वयक प्रकाश तिलक, गजेंद्र चौहान व सेवा मप्र से सीनियर कार्यकर्ता कमला चौहान, जिला समन्वयक हेमंत भारद्वाज, क्लस्टर कोआर्डिनेटर पिंकी बाहेती, सुनील मिस्त्री व डिजिटल सखी सोहन कावलिया, जयमाला राठौड़, माधुरी द्विवेदी, पूनम बंबोरिया अादि माैजूद थीं।