पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dharmpuri News Mp News Canada Dudhia Tillaur Dharampuri Rangwasa Electricity Distribution Centers To Get Wireless Sets

कनाड़िया, दूधिया, तिल्लौर, धरमपुरी, रंगवासा बिजली वितरण केंद्रों को मिलेंगे वायरलेस सेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी चारों ओर विकसित हो रहे शहर में बिजली की सुविधाएं बढ़ा रही है। इसी क्रम में धरमपुरी, कनाड़िया, तिल्लौर, रंगवासा, दूधिया बिजली वितरण केंद्रों को वायरलेस सेट सुविधाएं दी जा रही हैं। इन केंद्रों के एई, जेई के अलावा कुमेड़ी, अलवासा, लोटस पार्क, बिचौली हप्सी, ओमेक्स सिटी, इम्पायर मेट्रो, बीआरजी, एचटी कंट्रोल रूम, मोरोद ग्रिड खंडवा रोड आदि के प्रभारी के पास, लाइन स्टाफ के सात वाहन प्रभारियों के पास भी वायरलेस सेट रहेगा। कुल 32 वायरलेस सेट एवं इनके संचालन के लिए एयर टाइम अनुमति के प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। उपभोक्ताओं को 24 घंटे सेवाएं देने, बिजली अवरोध पर तुरंत सुनवाई का इंतजाम और नई कॉलोनियों के लिए तीव्रता पूर्वक सुविधाओं के लिए वायरलेस सेट को मंजूरी दी गई है।

इससे समस्या का समाधान कम समय में होगा- एमडी विकास नरवाल के मुताबिक, शहर सीमा के पास के बिजली वितरण केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। हम उपभोक्ताओं को कम समय में बेहतर सेवाएं देना चाहते हैं। आटो, सहज भुगतान सेवा के बाद अब वायरलेस सेट सुविधा दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं तक पहुंच तेजी से होगी। समस्या का समाधान कम समय में होगा।
खबरें और भी हैं...