- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Case Filed After The Death Of The Girl Child In A Road Accident
सड़क हादसे में बच्ची की माैत के दाे माह बाद केस दर्ज
धार | सड़क हादसे में बच्ची की माैत के मामले में दाे महीने के बाद पुलिस ने अाराेपी बाइकसवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। गंधवानी पुलिस के अनुसार 12 जनवरी काे बाइक चालक ने वाहन तेज गति व लापरवाही से चलाकर ग्राम खडकी अवल्दामान रोड भमोरी फाटा के आगे एक बाइक काे सामने से टक्कर मार दी थी। इससे बाइक पर बैठा व्यक्ति प|ी व बच्चों सहित नीचे गिर गया। गिरने से बच्चों को चोट आई। इलाज के दाैरान लड़की की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद बाइक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए भादंवि के तहत शुक्रवार काे केस दर्ज कर लिया।