- Hindi News
- National
- Dhamnod News Mp News Case Filed Against Those Who Threaten Officer By Becoming Lokayukta Dsp
लोकायुक्त डीएसपी बनकर अफसर को धमकाने वालों के खिलाफ केस दर्ज
आरोपियों ने धामनोद
फर्जी लोकायुक्त डीएसपी बनकर अफसर को धमकाने वालों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लोकायुक्त डीएसपी बनकर कह रहे थे कि आपके पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली है। किसी जगह मिलकर मामले को खत्म कर लेते हैं। इस पर इंजीनियर ने लोकायुक्त एसपी से मिलकर फोन की जानकारी बताई। लोकायुुक्त पुलिस कार्यालय से किसी तरह का फोन नहीं किए जाने की बात के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक विजय चौधरी के मुताबिक धीरेंद्र और विनय सिंह नामक युवक ने धामनोद नगर परिषद के इंजीनियर दीपक चौरे को फोन लगाया था। उनसे कहा कि आपने काफी संपत्ति हासिल कर ली है। आपकी शिकायत मिली है। इसका निराकरण करना है तो बैठकर बात कर लें। दीपक ने एसपी सव्यसाची सराफ को इसकी शिकायत की थी। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुशंसा लोकायुक्त पुलिस द्वारा धामनोद पुलिस को की गई। लोकायुक्त पुलिस द्वारा कभी इस तरह का फोन काॅल नहीं लगाया जाता। कोई फोन लगाए तो एमजी रोड पर मोती बंगला स्थित कार्यालय में इसकी शिकायत की जा सकती है।
नगर परिषद के इंजीनियर
को किया था कॉल