टक्कर मारने वाले चालक पर केस दर्ज
केशुराम को चेहरे, सिर पर व दाहिने हाथ पर चोट लगी, हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बदनावर लाए थे
मुलथान में ढाबा संचालक प्रेमाराम पिता मोहनराम जाट निवासी बोसेरी अवलियासर सुरपालिया नागौर (राजस्थान) हाल मुकाम वनस्थली होटल मुलथान की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को एक मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमाराम ने बताया 7 मार्च की शाम 7.30 बजे मेरे चाचा केशुराम पिता लिखमाराम जाट राजस्थान से ट्राॅला लेकर औरंगाबाद जा रहे थे। महू-नीमच फोरलेन रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी के काम से रुके थे। वे जैसे ही अपने ट्राॅले से नीचे उतर कर खड़े हुए कि मैजिक (एमपी 13 जीए 3574) के चालक ने टक्कर मार दी। चाचा केशुराम को चेहरे पर, सिर पर तथा दाहिने हाथ पर चोट लगी। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल बदनावर लाए थे। जहां इलाज कराकर बाद रतलाम के लिए ले गए। वहां से स्थिति ठीक होने पर उदयपुर ले गए। जहां पर मेवाड़ अस्पताल उदयपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। सब इंस्पेक्टर गरिमा शाक्यवार ने मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।