- Hindi News
- National
- Manawar News Mp News Case Registered Against The Truck Driver Who Assaulted
मारपीट करने वाले ट्रक ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज
बदनावर| स्थानीय फैक्टरी में गैस का ट्रक खाली करने की बात काे लेकर भूपेंद्र सिंह पिता राजेश सिंह कछावा निवासी भगत सिंह मार्ग बदनावर के साथ अख्तर निवासी ग्राम नागदा ने मारपीट की थी। मामले में भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार भूपेंद्र हाइड्रोजन गैस का ट्रक (एमपी 13 एच 0799) चलाता है। 3 मार्च की शाम 7.30 बजे फैक्टरी में नंबर आने पर ट्रक लगाने के लिए जा रहा था तभी हाइड्रोजन गैस ट्रक ( एमपी 13 एच 0385) के चालक अख्तर ने अाकर पहले ट्रक खाली करने की बात पर गालीगलाैज कर लकड़ी से मारपीट की थी। दाहिने पैर के टखने के ऊपर चोट लगने के बाद नागदा में आने पर जान से मारने की धाैंस दी थी। इलाज के लिए शासकीय अस्पताल गया था। वहां से रतलाम रैफर किया था। रतलाम में डॉक्टर चाहर ने फ्रैक्चर होने पर इलाज किया। गुरुवार की शाम बदनावर थाने पर आरोपी अख्तर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।