पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sardarpur News Mp News Cbm And Team Conducted Door To Door Health Testing Of Children

सीबीएमअाे अाैर टीम ने घर-घर जाकर बच्चाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरमंडल. टीम ने चिह्नित बच्चाें के घर जाकर चेकअप किया।

बरमंडल| ग्राम के मुख्य बाजार में बच्चों में चिकन पॉक्स फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग का अमला हरकत में आया है। रविवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. प्रकाशचंद्र मारू, विभागीय कर्मचारी कन्नू मुकाती, एएनएम माया बर्मन व आशा कार्यकर्ताओं ने 7 बच्चों का चेकअप किया था। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर से सीबीएमओ शीला मुजाल्दा, बीई संजय सिंगार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियंका वर्मा, डॉ. प्रकाशचंद्र मारू, आशा सहयोगी संगीता मारू, सेक्टर सुपरवाइजर गोविंद परमार, आशा शशिकला पंवार अादि ने चिकन पॉक्स से ग्रस्त बच्चों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चाें के परिजनों से चर्चा कर उचित देखभाल एवं इलाज, लक्षण और रखरखाव के बारे में बारे में बताया। एक बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सरदारपुर रैफर किया।
खबरें और भी हैं...