फाग उत्सव मनाकर बच्चाें ने खेली हाेली
बदनावर. मिड मालवा स्कूल में बच्चाें ने हाेली खेली।
बदनावर | मिड मालवा स्कूल के विद्यार्थियों ने फाग उत्सव मनाकर हाेली खेली। बच्चाें ने एक-दूसरे एवं शिक्षकों को रंग गुलाल लगाया। अक्षत्र वर्मा, वंशिका जाट, मेघा झाला एवं दर्शिका मंत्री ने राधा-कान्हा का रूप धारण किया। शिक्षिका खुशबू चौधरी ने विद्यार्थियों को होलिका दहन एवं होलिका के बारे में बताते हुए भक्त प्रहलाद की कथा के माध्यम से बताया। साथ ही बताया हमें होली पर राग, द्वेष एवं बुराई को भुला कर सभी के साथ हंसी खुशी से होली मनाना चाहिए। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने फाग गीत भी गाए। संस्था संचालक नवीन चौहान, संतोषी वर्मा, राहुल चौहान, आयुष कोठारी, चंचल कदम, नीलम देवड़ा, बुलबुल ठाकुर, सोनू व्यास, आकांक्षा शर्मा, आशा बाघेला, सपना चौकले, भारती चौधरी माैजूद थी। संचालन निधि तिवारी ने किया। आभार ममता चौहान ने माना।