- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Children We Can Neither Go To Jabalpur Nor Play Games Now Our Future Will Be Lost
बच्चे बाेले- न ताे हम जबलपुर जा सकते हैं न खेल छाेड़ सकते, अब हमारा भविष्य तो चाैपट हाे जाएगा
धार के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र से कराते अाैर एथलेटिक्स खेल काे यहां से कम करने के बाद अब स्थानीय खिलाड़ियाें में निराशा है। वे अपने भविष्य काे लेकर चिंतित हैं। इसी बात काे लेकर खिलाड़ियाें ने अपने माता-पिता के साथ विधायक नीना वर्मा से उनके निवास पर जाकर भेंट की।
बच्चाें ने विधायक वर्मा से कहा कि न ताे वे गेम छाेड़ सकते हैं अाैर न ही जबलपुर जा सकते हैं। हमारा भविष्य चाैपट हाे जाएगा। विधायक ने अाश्वासन दिया। साथ ही एक पत्र केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजजू काे भी भेजा है। उन्हाेंने कराते काे धार से शिफ्ट करने की मांग की है। गाैरतलब है कि हाल ही में सांसद छतरसिंह दरबार ने भी केंद्रीय खेल मंत्री काे पत्र लिखा था।
बच्चे बाेले हमारी ये उपलब्धि बेकार जाएगी : कराते में हरजीतसिंह इंटरनेशनल स्पर्धा में गाेल्ड, नेशनल में 3 गाेल्ड अाैर एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। साैम्य राठाैर दिल्ली में हुए इंटरनेशनल में दाे गाेल्ड, एक सिल्वर कुल 10 मेडल जीत चुके हैं, लक्षिता यादव दाे नेशनल में गाेल्ड, स्टेट में चार गाेल्ड सहित 10 मेडल, प्रियंका राठाैर स्टेट में चार गाेल्ड, नेशनल में एक गाेल्ड, डिंपल परमार स्टेट में दाे गाेल्ड, नेशनल में एक गाेल्ड, स्टेट में तीन सिल्वर, हर्षा इंदुलकर नेशनल में दाे गाेल्ड, एक सिल्वर, स्टेट में दाे गाेल्ड, एक कांस्य, ईशा पिपलाेदिया नेशनल में दाे गाेल्ड, एक सिल्वर, तीन कांस्य, बृजराज कुमार नेशनल में दाे गाेल्ड, पांच सिल्वर, पांच कांस्य, खुशी जाेगलेकर नेशनल में एक गाेल्ड, स्टेट में दाे सिल्वर, एक कांस्य, अार्य राठाैर नेशनल में दाे गाेल्ड, दाे सिल्वर, दाे कांस्य, स्टेट में दाे सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वहीं प्रिंस साेलंकी, बृज्जवल वाघेला, दिव्यराज गाैड़, अायुषी जाट भी मेडल जीत चुके हैं।
विधायक ने लिखा पत्र- धार से कराते को 600 किमी दूर शिफ्ट न करें
विधायक नीना वर्मा की अाेर से केंद्रीय खेल मंत्री काे लिखे पत्र में कहा गया है कि धार से कराते काे 600 किमी दूर शिफ्ट न किया जाए। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री विक्रम वर्मा ने अादिवासी बहुल क्षेत्र धार में इसकी स्थापना करवाई थी। इंटरनेशनल अाैर नेशनल स्तर पर धार के बच्चाें ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गाेल्ड मेडल जीते हैं। धार ने 6 विक्रम अवॉर्ड अाैर दाे एकलव्य अवॉर्ड धार ने जीते हैं। धार के खिलाड़ी अाैर अभिभावक बेहद चिंचित हैं। कराते के लिए धार में सारी सुविधा है। जबलपुर में काेई सुविधा नहीं है। इसे वहां शिफ्ट न करें।
विधायक नीना वर्मा से उनके निवास पर भेंट करते हुए कराते खिलाड़ी।