पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gandhwani News Mp News Clash In Bus And Rickshaw Five Injured Three Barwani Referees

बस अाैर रिक्शा में भिड़ंत, पांच घायल, तीन बड़वानी रैफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टांड राेड बायपास पर हुई भिड़ंत।

बाग| टांडा रोड बायपास के समीप रविवार शाम 4 बजे यात्री बस अाैर रिक्शा में भिड़ंत हाे गई। रिक्शा में बैठे पांच यात्री घायल हो गए। तीन को बड़वानी रैफर किया। जानकारी के अनुसार टांडा रोड बायपास पर बाग से टांडा की ओर जा रही जैन बस (एमपी 09 पीए 2134) एवं रिक्शा में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनाें की रफ्तार कम थी वर्ना बड़ी घटना हाे सकती थी। घटना में रिक्शा सवार सुरबाई पति रेमुसिह (55), अंजु पति सरदारसिंह (22), गुलाबसिंह पिता सुमला (40), कुंवरसिंह पिता मेहरसिंह (45) व मेसरीबाई पति कुरुसिंह (45) सभी निवासी चिचबा घायल हाे गए। इनमें से गुलाबसिंह, कुंवरसिंह व मेसरीबाई के गंभीर घायल होने पर एंबुलेंस से बड़वानी रैफर किया। घायलों का उपचार करने वाले डाॅ. चंद्रकांता कन्नाेज ने बताया दो घायलों को मामूली चोट थी। जिनका उपचार चल रहा है। तीन यात्रियाें काे बड़वानी रैफर किया। जिनके सिर में चोट और पैर फ्रैक्चर थे। पुलिस ने घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया।
खबरें और भी हैं...