बादल छाए, अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हुआ
हाेली के बाद साधारणतया गर्मी का प्रारंभ माना जाता है, लेकिन बुधवार काे शहर में सुबह से चली ठंडी हवा ने एक बार फिर लाेगाें काे गर्म कपड़ाें की याद दिला दी। दाेपहर में भी हवा में ठंडक बनी रही। माैसम वैज्ञानिकाें की माने ताे ग्वालियर, शिवपुरी, गुना अाैर दिल्ली क्षेत्र में हुई बारिश के कारण हमारे यहां हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। इधर क्षेत्र में बादल छाए रहने से हल्की बूंदाबांदी हाेने की संभावना है, हालांकि इस प्रकार का माैसम दाे दिन अाैर रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगेगी।
बुधवार काे अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले मंगलवार काे 31.8 डिग्री था। इस प्रकार तापमान में दाे डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात के तापमान में गत दाे दिनाें से अांशिक उतार-चढ़ाव बना हुअा है। बुधवार काे न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री रहा। माैसम एवं कृषि वैज्ञानिक डाॅ. केएस किराड़ के अनुसार उत्तरी क्षेत्र में अभी भी हाेने वाली बर्फबारी अाैर बारिश का असर हमारे यहां कुछ दिनाें के बाद दिखाई देता है। दिल्ली, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना अाैर उत्तर के अन्य क्षेत्राें में तीन दिन पहले बारिश हुई थी, इसलिए हमारे यहां इसका असर दिखाई दे रहा है। हवा मंे ठंडक महसूस की जा रही है। हमारे यहां बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बूंदाबांदी हाे सकती है।
छह दिन का तापमान (डिग्री से. में)
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
6 मार्च 27.4 14.8
7 मार्च 29.4 13.2
8 मार्च 31.0 13.1
9 मार्च 32.8 12.9
10 मार्च 31.8 14.3
11 मार्च 29.6 14.7
फसलाें में नुकसान की बात नहीं, गेहूं की कटाई चल रही
माैसम एवं कृषि वैज्ञानिक डाॅ. किराड़ के अनुसार फसलाें के लिए नुकसान की काेई बात नहीं है। चने की फसल लगभग कट चुकी है। 20 मार्च तक इसकी कटाई पूरी हाेने की संभावना है, जबकि गेहूं की कटाई भी चल रही है। बादल छा रहे हैं, बारिश नहीं होगी, कहीं-हीं बूंदाबांदी हो सकती है इसलिए फसलों में नुकसानी की अाशंका नहीं है। दाे दिन के बाद जैसे ही माैसम बदलेगा तापमान में एकदम से बढ़ाेतरी हाेने लगेगी।
माैसम वैज्ञानिक बोले बारिश की संभावना नहीं, बूंदाबांदी हो सकती है