पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamnod News Mp News Complete The Target Of Welfare Schemes In 10 Days Zip Ceo

10 दिन में कल्याणकारी योजनाओं का टारगेट पूरा करें : जिपं सीईओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | स्वरोजगार योजनाओं के लक्षित शेष प्रकरणों की पूर्ति कर निराकरण समय-सीमा में करें। आवश्यक कार्रवाई कर हितग्राही को लाभांवित करें। साथ ही अगले 10 दिन में कल्याणकारी योजनाओं का टारगेट पूर्ण करें। इस प्रकार के निर्देश जिला पंचायत सीईअाे संतोष वर्मा गुरुवार को जिला स्तरीय समन्वय एवं सलाहकार समिति की बैठक में दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं में प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, वार्षिक साख योजना और वित्तीय साक्षरता मिशन सहित गत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा हुई।
खबरें और भी हैं...