- Hindi News
- National
- Dhamnod News Mp News Dismantled Chief Constable In Lakayukta Action Threatens Dhamnod39s Deputy As Lokayukta Dsp Two Arrested
लाेकायुक्त कार्रवाई में बर्खास्त प्रधान आरक्षक ने धामनोद के उपयंत्री को लोकायुक्त डीएसपी बनकर धमकाया, दो गिरफ्तार
धामनाेद नगर पंचायत के उपयंत्री दीपक चाैरे काे फाेन पर लाेकायुक्त डीएसपी बनकर धमकाने वाले व्यक्ति काे रविवार की रात मंे धामनाेद पुलिस ने धार से उठाया। अाराेपी काेतवाली थाने में प्रधान अारक्षक के पदस्थ था। जिसे लाेकायुक्त की कार्रवाई में ट्रेप हाेने पर नाैकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। धमकाने के मामले में एक अन्य काे भी गिरफ्तार किया गया है।
मामला नवंबर 2019 का है। लाेकायुक्त इंदाैर से पत्र प्राप्त हाेने के बाद धामनाेद पुलिस ने 8 मार्च काे कार्रवाई की। मोबाइल नंबर 8964011898 एवं 9977640011 से आई काॅल के आधार पर धारा 420 एवं 507 में केस दर्ज किया है। धामनोद थाना प्रभारी दिलीपसिंह चौधरी ने बताया मामले में दाे अाराेपियाें काे गिरफ्तार किया था। धरमपुरी काेर्ट में पेश किया। धर्मेंद्र काे काेर्ट ने जेल भेज दिया, वहीं विनय का 12 मार्च तक का रिमांड दिया है।
सब इंजीनियर को फोन कर कहा था आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत आई है
पहले भी हाे चुके हंै एएसपी
के नाम से ठगी के मामले
पूर्व में भी तीन थाना क्षेत्रों में धार एडिशनल एसपी के नाम से ठगी की गई थी। इसमें भी नगर के एक पेट्रोल पंप व्यवसाई से बैंक खाते में 60 हजार रुपए जमा करा लिए थे। उस मामले में भी तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं परन्तु मुख्य आरोपी आज भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
2014 में ट्रेप हुअा था, 17 में बर्खास्त : अाराेपी बर्खास्त प्रधान अारक्षक िवनय िपता राजबहादुरसिंह रघुवंशी जनवरी 2014 में रिश्वत लेने के मामले में लाेकायुक्त की कार्रवाई में ट्रेप हुअा था। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। धार काेर्ट से उसे सजा सुनाने के बाद विभाग ने 2017 में नाैकरी से बर्खास्त कर िदया। अाराेपी विनय घूमता रहता है इसी दाैरान धर्मेंद्र से दाेस्ती हुई। धर्मेंद्र कुशवाह धामनाेद में जूते चप्पल का काम करता है।
पुलिस गिरफ्त में अाराेपी विनय लाल टीशर्ट में, पास है दूसरी अाराेपी धर्मेंद्र।
चाैरे ने 4 नवंबर काे लाेकायुक्त इंदाैर में शिकायत की
नप इंजीनियर दीपक चौरे ने मामले काे गंभीरता से लेते हुए 4 नवंंबर 2019 को लोकायुक्त कार्यालय पहुंच कर लिखित में जरूरी दस्तावेजों सहित आवेदन दिया। 16 दिसंबर 19 को लोकायुक्त कार्यालय इंदाैर से शिकायत आवेदन मय सहपत्रों के साथ मिला। जिसकी जांच में आवेदक दीपक चौरे निवासी बृजधाम काॅलोनी धामनोद से कथन लिए गए। शिकायत आवेदन पत्र एवं कथनों के आधार पर अनावेदक मोबाइल नंबरों पर धारा 420, 507 के तहत पुलिस ने 7 मार्च 2020 को प्रकरण दर्ज कर लिया।
नगर परिषद धामनाेद में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ दीपक पिता प्रभुलाल चौरे के मोबाइल पर 1 नवंबर 2019 को सुबह 10 बजे के करीब मोबाइल नंबर 8964011898 किसी ने काॅल किया। काॅल करने वाले ने कहा मैं लोकायुक्त कार्यालय इंदाैर से बोल रहा हूं। आपके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जितेंद्र पिता दुलीचंद पाटीदार सब्जी मंडी धामनोद, धर्मेंद्र कुशवाह जूता दुकान धामनोद एवं कोई अखबार (भास्कर नहीं) वाले ने शिकायत की है। दूसरा काॅल 2 नवंबर 19 की शाम 4.42 बजे मोबाइल नंबर 9977640011 आया और बोला धर्मेंद्र कुशवाह धामनोद से बात कर रहा हूं। लोकायुक्त कार्यालय में एसपी साहब से बात कर लो। आपके विरुद्ध इंदाैर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत है। नप इंजीनियर ने इसके ठीक बाद में धर्मेंद्र से फोन लगाकर पूछा कि एसपी साहब का नाम क्या है तो धर्मेंद्र ने कहा कि बघेल साहब हैं। इस पर से चाैरे काे कुछ अाशंका हुई।