- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Do Not Force To Play Heli Celebrate The Festival In Peace
हाेली खेलने के लिए बाध्य न करें, शांति से मनाएं त्याेहार
तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम गंगानगर में धुलेंडी के दिन लगने वाले भगोरिया पर्व, मेले एवं ग्राम तिरला में होली व रंगपंचमी की गैर को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन रविवार शाम को तिरला थाना में किया गया।
थाना प्रभारी सवाई सिंह नागर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगों के उत्सव होली को बड़े धूमधाम से मनाया जाए। लेकिन किसी प्रकार की कोई जोर जबरदस्ती से होली खेलने के लिए बाध्य ना करें, जिससे शांति से त्योहार मनाएं रंग में भंग ना करें। तिरला विकासखंड के गांव गंगानगर में भगोरिया पर्व धुलेंडी के दिन बड़े धूमधाम से आयोजित होता है।
भगोरिया की टोली एवं मेले के दार्शनिक के रूप में एवं गंगानगर में भेरूजी के दर्शन एवं चूल चलने के लिए 15 से 20 हजार की संख्या में जनमानस एकत्रित होते हैं। धार जिले के आसपास के काफी लोग आते हैं और मांदलों की टोली में 130 ढोल मांदल आते हैं जो रातभर गल बाबा, भेरु बाबजी के आसपास घूमते हैं। इसे लेकर व्यवस्था की जाती है।
पंचायत गंगानगर के द्वारा पानी की व्यवस्था और पार्किंग की व्यवस्था मेले का आयोजन क्रमबद्ध दुकान आदि लगाई जाती है। शांति समिति की बैठक में महेश भास्कर, वीरेंद्र पाटीदार, कृष्णा पाटीदार, दिनेश मोदी, राजेश जैन, गोविंद सरपंच, नरेंद्र पाटीदार नितिन शर्मा परमानंद पाटीदार आदि उपस्थित थे।
तिरला. शांति समिति की बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि।