प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं मिले
मरीज यहां-वहां भटके रहे हैं
पीथमपुर | अाैद्याेगिक नगर का एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाकबंगला अाए दिन विवादों के घेरे में रहता है। प्रदेशभर में काेराेना वायरस अलर्ट के चलते शासन द्वारा जहां स्वास्थ्य केंद्राें में पदस्थ डाॅक्टराें, नर्साें व अन्य अधिकारियाें के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं, इसके बावजूद शनिवार काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घंटाें तक डाॅक्टरविहीन रहा। यहां स्टाफ के जाे सदस्य माैजूद थे वे भी डाॅक्टराें की अनुपस्थिति के बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। काेई बाेला भाेजन करने गए हैं ताे काेई बाेला किसी काम से बाहर गए हुए हैं। सूचना मिलने पर जब दोपहर पत्रकारों ने अस्पताल का मुआयना किया, तो पता चला डॉक्टर खाना खाने गए हैं। यहां उपचार के लिए अाए मरीज बैजनाथ ने बताया मैं पांच दिनों से अांतरिक समस्या काे लेकर गोली लेने आ रहा हूं, लेकिन कोई भी गोली नहीं दे रहा है। अस्पताल के दवाई वितरण कक्ष में जाे मैडम बैठती है, वह नहीं आई हैं। ईश्वर सेन ने बताया मेरी प|ी और बेटी टीना व दिव्या सेन को बुखार था। मैं जब यहां चेक कराने आया, तो यहां की नर्स और यहां बैठे हुए एक व्यक्ति ने यह कहा कि डाॅक्टर अभी खाना खाने गए हुए हैं, वे अाएंगे तब चेक करेंगे। हम लोग लंबे समय से उनके अाने का इंतजार करते रह गए, लेकिन डॉक्टर अब तक नहीं आए हैं।