शहर में दाे दिन में कुत्तों ने 32 लाेगाें काे काटा
शहर में इन दिनाें अावारा कुत्ते राह चलते लाेगाें पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। मात्र दाे दिन में ही 32 लाेग कुत्ताें के हमले का शिकार हाेकर अस्पताल पहुंचे हैं। नालछा दरवाजा क्षेत्र में दाे दिनाें से पागल कुत्ते के अातंक से लाेगाें में भय का वातावरण है। क्षेत्र में चार लाेगाें काे कुत्ते ने हमला घायल कर दिया है। ट्यूशन जा रही सात साल की बालिका पर कुत्ते के हमले की खबर सुनकर दादी की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अावारा कुत्ताें काे पकड़ने की मुहिम भी नहीं चलाई जा रही है।
शहर के बस स्टैंड, नाैगांव, जानकीनगर, शरद नगर, नालछा दरवाजा, दीनदयालपुरम, शांतिकुंज, हेप्पीविला काॅलाेनी सहित अन्य स्थानाें पर दिन अाैर विशेषकर रात में कुत्ताें का अातंक बढ़ जाता है। रात में काेई व्यक्ति बाइक या पैदल निकलता है ताे कई बार कुत्ते लपक जाते हैं।
अनुष्का जिसे कुत्ते ने घायल कर दिया।
जिला अस्पताल में 2 दिन में पहुंचे 32 लाेग
जिला अस्पताल के अनुसार 12 मार्च काे शहर के 19 लाेगाें काे कुत्ताें ने काटा था, जिन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। 26 लाेग जिले के विभिन्न जगहाें से धार अाए थे। 13 मार्च काे 13 लाेग घायल हाेकर अस्पताल पहंुचे।
नालछा दरवाजा क्षेत्र में ये हुए घायल : नालछा दरवाजा अाैर इससे लगे बस स्टैंड वाले क्षेत्र में दाे दिन में कुत्ते के हमले से चार लाेग घायल हुए हैं। दाे साल की मादिरा पिता नदीम, अनुष्का पिता मनीष 7 साल, सिद्धिक अली भारत 40 अाैर सुषमा पिता कैलाश 18 साल पर एक ही कुत्ते ने हमला किया। दीनदयालपुरम की अनीता मना, पाटलिया की दुर्गा पति रामप्रसाद भी कुत्ते के हमले से घायल हुई हैं। दुर्गाबाई ने बताया कि कुत्ते ने बायां पैर पिंडली के पास से पकड़ लिया। जिला अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन लगवा रहे हैं।
पीड़ित बच्ची की मां बाेली- बच्चांे का विशेष ध्यान रखें
नालछा दरवाजा क्षेत्र की मनीषा सेलार ने बताया कि उनकी सात साल की बेटी अनुष्का गुरुवार शाम 5 बजे ट्यूशन पढ़ने जा रही थी रास्ते में कुत्ते ने पीछे से हमला कर दिया। कमर के नीचे के हिस्से काे दांताें से पकड़ लिया। लाेगाें ने कुत्ते काे मारकर भगाया। दादी मालती सेलार काे घटना मालूम पड़ी ताे तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भर्ती दादी ने कहा- कुत्ते के काटने की बात सुनकर वह घबरा गई थी।
30 कुत्ताें काे पकड़ा है
राजू मुक्तियार, स्वास्थ्य विभाग, नपा धार
इंजेक्शन का पर्याप्त स्टाॅक है
डाॅ. एसके सरल, सीएमएचअाे, धार