पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Due To Cold Weather The Demand Of Cold Drinkers In Sugar Is Very Weak In March

मौसम ठंडा रहने से मार्च माह में भी शकर में शीतलपेय वालों की मांग बेहद कमजोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर| ऐसी आशंका है कि कोरोना वायरस का प्रभाव शकर की मांग पर पड़ा है। होली त्योहार होने के बावजूद शकर में मांग कमजोर बनी हुई है। इससे मिलें निर्धारित भावों पर बेचने को मजबूर है। कुछ मिलें निर्धारित भाव से भी कम भाव पर बेचने लगी है। आने वाले दिनों में शकर के बिक्री भाव बढ़ाने की आशा पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है। फिर चाहे किसानों का भुगतान हो अथवा न हो। मांग पक्ष सर्वोपरी होता है। आज उसी पर मानो पाला पड़ गया है। शीतलपेय, आइस्क्रीम एवं अन्य की मांग कब जोर पकड़ेगी यह कहना कठिन है। मार्च का पहला पखवाड़ा समाप्त होने आया है और मौसम ठंडा बना हुआ है। मलेशिया ने अभी तक 3.13 लाख टन शकर का आयात कर लिया है।

होली त्योहार पर भी मांग सुस्त

ऐसी आशंका व्यक्त की जाने लगी है कि कोरोना वायरस का प्रभाव शकर की मांग पर भी पड़ा है। होली त्योहार होने के बाद भी शकर में ग्राहकी नहीं निकल रही। मार्च का प्रथम पखवाड़ा समाप्त होने के बाद वातावरण में ठंडक बनी हुई है। इससे शीतलपेय, आइस्क्रीम आदि की ग्राहकी कमजोर है। इस वजह से भी शकर की खपत में कमी आई है। यदि ऐसा होता है, तो शीतलपेय, आइस्क्रीम आदि की मांग में बड़ी मात्रा में इजाफा हो सकता है। संभव है, हाल ही में हो रहे घाटे की आपूर्ति आने वाले महीनों में हो सकती है। हाल में केंद्र सरकार ने अगले माह तक विदेशी पर्यटकों की आवक पर रोक लगा दी है।

खबरें और भी हैं...