पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnawar News Mp News During The Tractor Collision The Young Man Was Treated For Treatment

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की इलाज के दाैरान माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मृतक तुषार पैदल रोड से अपने गांव धमाना जा रहा था, पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज

स्थानीय सीमेंट फैक्टरी के सामने 27 नवंबर 2019 काे ट्रैक्टर की टक्कर से तुषार पिता संतोष नाथ (25) निवासी धमाना गंभीर घायल हाे गया था। इलाज के दाैरान माैत हाे गई। परिजनाें की रिपाेर्ट पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक तुषार पैदल सीमेंट फैक्टरी के सामने वाले रोड से अपने गांव धमाना जा रहा था कि पीछे से ट्रैक्टर (एमपी 11 ऐसी 3246) के चालक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर चोट अाने पर शासकीय अस्पताल बदनावर लाया गया था। जहां से स्थिति गंभीर होने पर रतलाम रैफर किया था।

बाद में वहां से इंदौर रैफर कर दिया था। जहां 29 फरवरी को माैत हाे गई थी। तुषार परिवार का इकलौता पुत्र था। अचानक मृत्यु होने से परिजनाें ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया था। इस कारण पुलिस को मृत्यु की सूचना नहीं दे पाए थे। इसके बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं...