पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gandhwani News Mp News Echoing The Plate And The Youth Dancing On The Flute

थाली की गूंज अाैर बांसुरी की तान पर युवाअाें ने किया नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंधवानी का भगोरिया रविवार को अपने परवान पर था। हजारों की तादाद में आए बच्चे, युवा, युवती व महिला-पुरुषाें ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। पुराने थाना परिसर में पान, चाय, हार कंगन, कुल्फी, गन्ने का रस, आईस्क्रीम, झूले सहित अन्य दुकानें लगी थी। दुकानों के बीच मांदल की थाप, ढोल के धमाके, थाली की गूंज, घुंघरू की छम-छम व बांसुरी की तान पर युवाअाें ने जमकर नृत्य किया। इस बार 111 से भी अधिक ढाेल, मांदल पहुंचे थे। वन मंत्री व विधायक उमंग सिंघार नहीं पहुंचे। भोपाल से संदेश देकर कहा 11 वर्ष से क्षेत्र के लोगों के साथ पर्व मनाते आ रहा हूं। इस बार किसी कारणवश नहीं आ पाया।

भगोरिया हाट में भाजपा-कांग्रेस दल सक्रिय दिखे। पंचायत चुनावी साल होने से दोनों दल ने आदिवासियों को खुश करने के लिए पंचायताें के सरपंचाें के साथ दिखे। पुराना थाने के सामने ठीक दोपहर 3.45 बजे गैर निकली। पीछे मांदल टीम के साथ युवा नृत्य करते चले। जनप्रतिनिधियाें ने भी मांदल बजाकर उत्साह बढ़ाया। कांग्रेस के मंच से जनपद अध्यक्ष कमला धार्वे, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल छाबड़ा, स्वतंत्र जोशी, राम खंडेलवाल अादि ने मांदल टीम काे पुरस्कृत किया। भाजपा के मंच से जिपं सदस्य करण रावत, मंडल अध्यक्ष मोहन आर्य, केदार जामोद, लोकेश ब्राईट, दीपक पांडे्य ने सम्मानित किया। पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

बड़वान्या में 6 मांदल टीम पहुंची

पड़ियाल| समीप ग्राम बड़वान्या के भगोरिया में ग्रामीणाें ने मेले का लुत्फ उठाया। किराना दुकान, व्यंजन, मिर्ची के भजिये, खिलौने, झूले-चकरी पर भीड़ रही। भगोरिया मेला मेन रोड पर लगने के कारण वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बड़े वाहनो को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मेले में 6 ढोल-मांदल शामिल हुए। युवा जमकर थिरके। कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल की तरफ से उनके प्रतिनिधि उत्तम अलावा ने सम्मानित किया। पंचायत ने पानी की व्यवस्था की। पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

ढोल, मांदल और कुर्राटियों से गूंजा टांडा, 100 से अधिक मांदल टीम पहुंची

पड़ियाल. भगोरिया में ग्रामीणाें ने मेले का लुत्फ उठाया, मांदल टीम काे जनप्रतिनिधियाें ने पुरस्कृत किया।

अमझेरा. पांच पिपलिया में रही भीड़, ग्रामीण नए परिधान पहनकर पहुंचे युवा-युवतियाें ने किया नृत्य।

राजगढ़. भगाेरिया में हाट में खूब भीड़ रही, विधायक ग्रेवाल और नप अध्यक्ष बारोड़ ने भी बजाई मांदल।

गंधवानी. क्षेत्र का अंतिम भगाेरिया हाेने से 111 से भी अधिक ढाेल, मांदल पहुंचे और किया नृत्य।

40 मांदल टीम पहुंची

राजगढ़| भगाेरिया हाट में खूब भीड़ रही। विधायक प्रताप ग्रेवाल, नप अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़ ने 40 मांदल दलों का साफा बांधकर व नकद राशि देकर सम्मान किया। मांदल भी बजाई। रंग-बिरंगी वेशभूषा में युवक-युवतियों के समूह बाजार मे आकर्षण का केंद्र रहे। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, नप उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, मनीष च्वाईस, पुष्पेंद्रसिंह राठौर, जनपद सदस्य केकड़िया डामोर, मंडलम अध्यक्ष छगनलाल राठौड़ अादि शामिल हुए।

पांच पिपलियां में मांदल की थाप पर थिरके लोग

अमझेरा| ग्राम पांच पिपलियां में बड़ी संख्या में ग्रामीण नए परिधान पहनकर शामिल हुए। हाट में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी थी, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की और भगोरिया पर्व का लुत्फ उठाया। हाट में 72 मांदल व ढोल पहुंचे। मांदल की थाप, बांसुरी की तान पर लाेग जमकर थिरके। थाना प्रभारी आरएल मीणा दल-बल के साथ तैनात रहे। सरपंच मेहताब भाभर ने मांदल टीम काे पुरस्कृत किया।

टांडा| देवली से ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर तक लगे भगोरिया हाट में खासी भीड़ रही। पारंपरिक वेशभूषा पहने वनवासी सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ढोल-मांदल की थाप पर खूब झूमे। पूरा नगर ढोल मांदल और कुर्राटियो से गूंज उठा। गैर में ढोल, मांदल लेकर अलग-अलग समूहों में नाचते गाते कुर्राटियां भरते हुए गैर पहुंची। लाेगों ने झूले चकरियों का भी लुत्फ उठाया। भगोरिया के दौरान पुलिस प्रशासन की पूरी तरह मुस्तैद रहा। वनवासियाें ने जलेबी, आइस्क्रीम, सेव,मिर्ची के भजिये के साथ पान के बीड़े से अपने होंठ लाल किए। बोरी रोड के समीप मैदान में लगे झूले, नाव, एरोप्लेन झूला आदि पर भीड़ रही। वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक उमंग सिंघार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक ढोल-मांदल के दलों को सम्मान स्वरूप नकद राशि भेंट की। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक मांझी, मप्र कांग्रेस कमेटी सचिव सुनील सांखला, संदीप अग्रवाल, पवन ठाकुर, सोहन डावर, प्यारसिंह सरपंच, अनिल अलावा अादि माैजूद थे। भाजपा के मंच से वरिष्ठ भाजपा नेता पारसमल जैन, कैलास झाबा, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी, सुंदर चौहान सहित कार्यकर्ताअाें ने टीमाें काे पुरस्कृत किया।
खबरें और भी हैं...