- Hindi News
- National
- Chandrashekhar Azad Nagar News Mp News End Of 40 Day Sadhana With Deep Yagya At Gayatri Navchetna Extension Center Azad Nagar
गायत्री नवचेतना विस्तार केंद्र आजाद नगर में दीप यज्ञ के साथ 40 दिनी साधना का समापन
दीप यज्ञ के साथ साधना का समापन हुआ।
चंद्रशेखर आजाद नगर | गायत्री नवचेतना विस्तार केंद्र आजाद नगर में गायत्री उपासना, साधना, आराधना, संकल्प के चालीस दिवसीय आयोजन का समापन दीप यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ किया गया। दीप यज्ञ के अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से पंडित राम नरेश मिश्रा द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति की। पंडित मिश्रा ने बताया कि विश्व कल्याण की भावना से शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा सभी गायत्री शक्तिपीठ एवं विस्तार केंद्रों पर चालीस दिवसीय साधना, उपासना और संकल्प के आयोजन किए जा रहे थे, जिसका समापन सभी जगह पूर्णाहुति के साथ किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ बाबूलाल वाणी, आनंद शाह, धर्मेंद्र वाणी, भावेश शाह, हेमेंद्र गुप्ता, शांतनु निगम, रोहन सोनी आदि उपस्थित थे।