पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gandhwani News Mp News Event Fag Festival Celebrated At Sankatmochan Ahu Parshwanath Pray For Peace In The World

आयोजन : संकटमोचन आहू पार्श्वनाथ में मना फाग उत्सव, विश्व में शांति के लिए हुई प्रार्थना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | धार के समीप संकटमोचन आहू पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पर पूर्णिमा उत्सव के साथ फाग उत्सव मनाया। विश्व में शांति के लिए भगवान पार्श्वनाथ से प्रार्थना की गई। श्रीजी के अभिषेक के साथ शांतिधारा हुई। इसका लाभ जीराबाद के सोनू पवन जैन को मिला। श्री पार्श्वनाथ विधान का पूजन रुकमणी हेमंत जैन ने किया। साथ ही मानव कल्याण के लिए हवन सोनकच्छ के मनोरमा छाबड़ा, पद्मा जैन, अंजना जैन ने किया। भगवान की महाआरती सुधा हुकम कासलीवाल, रेखा अशोक कासलीवाल, रूचि तुभ्यम नमस्तु गंगवाल ने की। विधान की संपूर्ण क्रिया सुशीला बहन, पदमा बहन ने की। यात्रियों का स्वागत प्रीतम जैन, पारस गंगवाल, हेमंत जैन ने किया। अंत में आभार पवन जैन गंगवाल ने किया।
खबरें और भी हैं...