आयोजन : फाग यात्रा 16 काे निकलेगी
रिंगनोद | चारभुजा फाग उत्सव समिति द्वारा 16 मार्च को फाग यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। यात्रा शिव शक्ति अंबिका मंदिर से दोपहर 12 बजे शुरू हाेगी। यात्रा में ट्रैक्टर ट्राॅली में राधाकृष्ण का चित्र रखकर ट्राॅली को फूलों से सजाया जाएगा। एक वाहन में 5 क्विंटल से अधिक सतरंगी कलर व गुलाब के फूल रखे जाएंगे। यात्रा में भजनों पर युवा पैनल नृत्य करते हुए चलेगी। यात्रा का समापन पुनः शिव शक्ति अंबिका मंच पर होगा। जहां एक घंटे गरबा रास के साथ भगवान की महाआरती कर महाप्रसादी बांटी जाएगी।