- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Expedition 59 Students Of Ma Second And Fourth Sessions Visited Ujjain
अभियान : एमए द्वितीय व चतुर्थ सेम के 59 विद्यार्थियाें काे उज्जैन का भ्रमण कराया
धार | पीजी काॅलेज धार के भूगोल विभाग ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत विश्व बैंक द्वारा आवंटित राशि से एमए द्वितीय तथा चतुर्थ सेम के 59 विद्यार्थियों को उज्जैन का शैक्षणिक भ्रमण कराया। वैधशाला, महाकाल मंदिर, क्षिप्रा के तटीय क्षेत्र आदि स्थानों की भाैगोलिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधित जानकारी से अवगत कराया। भ्रमण दल में विभागाध्यक्ष डाॅ. एसएस बघेल, प्राे. राजश्री विभूते, प्राे. कविता पाल, लैब टेक्नीशियन यशवंतसिंह चाैहान एवं कन्हैयालाल नागर शामिल थे। कार्ययोजना प्राचार्य डाॅ. एचएल फुलवरे तथा रूसा प्रभारी डाॅ. बीडी श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. इंजू खान के मार्गदर्शन में की गई।