पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhar News Mp News Eye Test Of 47 On Glaucoma Day 7 Patients With Cataract Called Sardarpur

ग्लूकोमा दिवस पर 47 का नेत्र परीक्षण किया, 7 माेतियाबिंद के मरीजाें काे सरदारपुर बुलाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिंगनोद | जिला अंधत्व निवारण समिति धार एवं सीएमएचअाे डॉ. एसके सरल के मार्गदर्शन में 8 से 18 मार्च तक ग्लूकोमा दिवस का अायाेजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गुरुवार को रिंगनोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें 47 मरीजों का नेत्र परीक्षण सरदारपुर के नेत्र चिकित्सा सहायक एसके पाराशर ने किया। इसमें एक मरीज ग्लूकोमा का पाया गया। मरीज को उचित सलाह देकर धार जिला चिकित्सालय भेजा। अन्य 7 मरीजों को मोतियाबिंद हाेने पर शुक्रवार को लगने वाले नेत्र शिविर में सरदारपुर बुलाया। सभी काे नि:शुल्क दवाई दी गई। शिविर में एएनएम संतोष व्यास एवं दंगल दास बैरागी का सहयोग रहा।

रिंगनाेद. अस्पताल में शिविर लगाकर मरीजाें का नेत्र परीक्षण किया।
खबरें और भी हैं...