- Hindi News
- National
- Dhar News Mp News Fag Trip Did Not Take Place In Khalghat Heli Played From Abir Gulal Ger Was Out For The First Time In Dudhi
खलघाट में नहीं निकली फाग यात्रा, अबीर-गुलाल से खेली हाेली, दूधी में पहली बार निकाली गेर
जिले में शनिवार काे रंग पंचमी का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। स्वास्थ्य विभाग के फरमान के बाद खलघाट में फाग यात्रा निरस्त कर दी गई। लाेगाें ने रासायनिक रंगाें की जगह अबीर गुलाल व सूखे रंगाें से हाेली खेली। वहीं धार में भी आयोजकों ने गेर नहीं निकाली।
फाग में रासायनिक रंगों का नहीं किया उपयोग
केसूर | फाग यात्रा निकाली गई। सबसे आगे बैंड की धुन पर युवक थिरकते चले। ढाेल, ताशे पर भी लोग नृत्य करते चले। स्कूल परिसर से शुरू हुई यात्रा बस स्टैंड, मुख्य मार्ग, बड़ा चौक, हल्दी घाटी, गणेश चौक होते हुए माता चौक पहुंची। यात्रा में कहीं भी रासायनिक रंगों का उपयोग नहीं किया। यात्रा जिस गली से निकली वह रंगों से सरोवर हो गई। जगह-जगह लोगों ने पानी के स्टाल लगाए। इधर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी बेहद सतर्क नजर आए। अंत में भारत माता की आरती कर प्रसाद बांटी। बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही एक दूसरे को रंग लगाते नजर आए। युवतियाें व महिलाओं ने भी सूखे रंगों से होली खेली।
दूधी रपट से गुलाबी
गेर निकाली
दूधी| स्थानीय युवाओं ने गांव में पहली बार दूधी रपट से गुलाबी गेर निकाली। डीजे की धुन पर युवा रंग गुलाल उड़ाते नाचते गाते चले। पुराने एबी रोड से गेर ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए होली टेकरे पर समाप्त हुई। ग्रामीणों ने अपनी छतों से रंग भरा पानी युवाअाें पर डाला।
डीजे के साथ युवाओं ने गेर निकाली, नृत्य किया
खिलेड़ी | गली मोहल्लों से लेकर चौक चाैराहों पर पंचमी पर बच्चाें से लेकर बुजुर्ग रंग से रंगे हुए थे। महिलाओं व बच्चों में भी एक दूसरे को रंग लगाया। युवाओं ने गेर भी निकाली। इसमें शामिल युवाओं की टोलियां डीजे पर थिरकते हुए रंगों की बौछार करते हुए गांव में घुमे। शुरुआत चार भुजा मंदिर प्रांगण से सुबह 10 बजे हुई।
सूखे रंगों से खेली हाेली
पड़ियाल | सुबह से ही युवाओं की टोलियां सूखा रंग गुलाल लेकर निकल पड़े। गली मोहल्ले में घूम- घूम कर सभी के साथ होली खेली। घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों को रंग लगाकर आशीर्वाद भी लिया। आसपास के क्षेत्र पीथनपुर, अजगांव, खारपुरा, खड़कली, बड़वान्या, अतरसुम्भा, रेबड़दा में भी पंचमी मनाई।
साईंधाम ग्रुप ने फाग यात्रा निकाली
नागदा | नगर व क्षेत्र में अबीर गुलाल व सूखे रंग से हाेली खेली। साईं धाम ग्रुप ने फाग यात्रा निकाली। सुबह 10 बजे नीम चाैक से यात्रा शुरू हाेकर नगर भ्रमण कर साईंधाम मंदिर पहुंची। युवाअाें ने डीजे पर नृत्य कर रंग गुलाल उड़ाया। कानवन पुलिस मुस्तैद रही। महिलाओं ने भी ग्रुप बनाकर एक-दूसरे के घर जाकर रंग लगाकर सेल्फी ली।
डीजे के साथ नगर भ्रमण किया
अमझेरा | नगर में युवाअाें ने डीजे पर फाग गीतों पर डांस किया। खूब रंग गुलाल खेला। सुबह से बच्चाें, युवतियां व महिलाओं ने मोहल्लों में हाेली खेली। मांगोद-मनावर मार्ग पर बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी आई। टीआई रतनलाल मीणा दल-बल के साथ नजर रखे हुए थे। पुलिस ने नगर भ्रमण भी किया।
गुलाल से भगवान रणछोड़ से खेली होली
बाग| नागेश्वर मंदिर महिला मंडल ने सार्वजनिक फाग उत्सव का आयोजन किया। मंदिर से रणछोड़ मंदिर तक राधा कृष्ण का जुलूस निकाला। बालिकाएं राधा-कृष्ण के रूप में नृत्य करते चल रही थीं। रंग गुलाल से भगवान रणछोड़ को होली खिलाई। महिलाओं ने महाआरती की। समिति की अंतिम पंवार, माया झाला, विनीता पंवार, संतोष पंवार, राजकुमारी शर्मा, चंद्रकांता राठाैड़ का सहयाेग रहा। अंत में सहभाेज हुअा। सप्तमी काे भी हाेली खेली जाएगी। इस दिन पूरा बाजार बंद रहेगा।
सीएमअाे निवास पर भी खेली हाेली
धार | नगर पालिका के समस्त कर्मचारियाें अाैर अधिकारियाें ने सीएमअाे विजयकुमार शर्मा के शासकीय अावास पर रंगपंचमी के एक दिन पहले शुक्रवार काे जमकर हाेली खेली। सभी कर्मचारी यहां पहुंचे अाैर जमकर थिरके। सीएमअाे शर्मा काे भी रंग लगाकर हाेली की बधाई दी।
एक-दूसरे को गुलाल लगा शुभकामनाएं दीं
खलघाट| सुबह से ही लाेगाें ने एक दूसरे काे गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। रेवाआश्रय सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा फाग यात्रा निकाली जानी थी। सोसायटी के सदस्य राजेश मालवीया (जीजा) ने बताया प्रधानमंत्री के विशेष आग्रह व चिकित्सकों के मशविरे अनुसार तथा प्रशासनिक व्यवस्था में सहयोग करते हुए फाग यात्रा निरस्त कर दी।
पड़ियाल. सूखे रंगों से युवाओं ने खेली होली। घर जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।
खिलेड़ी. रंग पंचमी पर निकली यात्रा में युवाअाें ने किया नृत्य।
दूधी. युवाओं ने गांव में डीजे की धून पर पहली बार गैर निकाली।
केसूर. स्कूल परिसर से निकली फाग यात्रा में शामिल हुए लोग, यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ।