पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajgarh News Mp News Farewell To Children Of 8th Grade By Offering Tricolor And Offering Quince

तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर 8वीं कक्षा के बच्चों को दी विदाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

8वीं के भैया-बहनाें ने विदाई समाराेह में स्कूल काे चित्र भेंट किया।

नालछा | विद्या भारती शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में अाठवीं कक्षा के बच्चाें का विदाई समारोह अायाेजित किया। अतिथि राजेंद्र सस्तिया, विनीत यादव व अभिषेक कुशवाह थे। अतिथियाें ने सरस्वती पूजन कर शुरुअात की। विद्यालय के दीदीयाें ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर किया। सातवीं के भैया-बहनों ने अाठवीं के भैया बहनाें काे तिलक लगाकर, श्रीफल व उपहार भेंट कर विदाई दी। अाठवीं के भैया-बहनों ने विद्यालय को श्री राधा कृष्ण भगवान के चित्र को भेंट किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियाेगिताअाें के पुरस्कार भी बांटे। संचालन आचार्य गजराज निनामा ने किया। प्रधानाचार्य राकेश मंडवाल ने बताया जीवन में शिक्षा को जितना महत्व देना चाहिए उतना ही महत्व हमें संस्कारों पर भी देना चाहिए।
खबरें और भी हैं...