पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamnod News Mp News Fight Over Refusing To Smoke Cigarettes Near Wheat Field

गेहूं के खेत के पास सिगरेट पीने से मना करने पर मारपीट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धार | गेहूं के खेत के पास सिगरेट पीने से मना करने पर चार लाेगाें ने खेत मालिक के साथ मारपीट की अाैर चाेट पहुंचाई। फरियादी सुनील पिता जगदीश पाटीदार उम्र 42 साल निवासी नाईसेरी बावडी मोहल्ला धामनोद ने शनिवार काे अाराेपियाें के खिलाफ धामनाेद थाने पर रिपाेर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस काे बताया कि श्रीराम काका का बगीचा कुन्दा फाटा पर उसका खेत है। संदीप उर्फ सन्नी पिता रामू कहार, महेन्द्र परिहार चूडीवाला पिता त्रिलोकचंद परिहार, मिथुन भाटी निवासी नाईसेरी धामनोद, अक्षय दवे निवासी देवीजी मंदिर के पास धामनोद को बोला की खेत के पास सिगरेट मत पियो क्योंकि गेहूं की सूखी फसल है आग लग जाएगी। इस बात को लेकर लात-मुक्के से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 294, 323, 506, 34 भादंवि के तहत केस दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...